{"_id":"63f90c337e1cc9679407e884","slug":"prepared-fake-documents-and-got-the-car-in-his-name-narnol-news-c-17-1-76523-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर गाड़ी अपने नाम करवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर गाड़ी अपने नाम करवाई
Sat, 25 Feb 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। नारनौल में एक व्यक्ति ने बिना मालिक को बताए आरटीए कार्यालय व दलाल के साथ मिलीभगत कर उसकी गाड़ी को अपने नाम करवा लेने का मामला सामने आया है। इस बारे में गाड़ी मालिक ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कोजिंदा निवासी पोहकर सिंह ने बताया कि उसके पास एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी है। जिसके उसने टैक्सी नंबर लिए हुए हैं। गाड़ी को टैक्सी के लिए चलाने के लिए उसने योगेश कुमार को बतौर चालक रखा हुआ है। गत दिवस वह गाड़ी के काम के सिलसिले में आरटीओ कार्यालय नारनौल गया था। तब उसे जानकारी लगी कि उसकी गाड़ी को योगेश ने किसी दलाल, आरटीए कार्यालय के किसी कर्मचारी के साथ साजबाज होकर फर्जी दस्तावेज व उसके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर, नकली एफिडेविट व फर्जी बयान हल्फिया लेकर नोटरी से तस्दीक करवा कर उस गाड़ी को अपने नाम स्थानांतरित करवा लिया। पीड़ित गाड़ी मालिक ने पुलिस में दी शिकायत में योगेश के अलावा आरटीए कार्यालय नारनौल के लिपिक के अलावा स्टांप वेंडर, नोटरी पब्लिक और मामले से जुड़े दलाल पर कानूनी कार्रवाई करने के बारे में लिखा है। पुलिस ने शिकायत पर उक्त खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।