फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Preparations to take action against 89 schools running without recognition

Mahendragarh-Narnaul News: बगैर मान्यता चल रहे 89 स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी

Tue, 27 May 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 27 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Preparations to take action against 89 schools running without recognition
नारनौल।
विज्ञापन

जिले में बगैर मान्यता चल रहे निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।
इसकी सूची हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगवाई गई। अब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा यह सूची जारी करने के बाद निजी स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। इस सूची में उन स्कूलों को शामिल किया गया है, जिन्होंने हरियाणा बोर्ड या सीबीएसई से मान्यता नहीं ली है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने के चलते गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालकों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 89 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची तैयार कर कार्रवाई के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को भेजी गई है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 89 स्कूलों की सूची जारी करने के बाद भी गली मोहल्लों में चल रहे कुछ स्कूल अभी भी इसमें शामिल नहीं हो पाए हैं। शिक्षा के नाम पर बच्चों से खिलवाड़ करने वाले ये स्कूल वास्तव में इसलिए पनप गए क्योंकि विभाग द्वारा समय रहते इन पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब विभाग द्वारा जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के गली मोहल्लों में कुछ स्कूल तो ऐसे हैं जो प्ले स्कूल के नाम पांचवीं से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को पढ़ा रहे हैं जबकि प्ले स्कूल भी बगैर जिला प्रशासन की अनुमति के नहीं चल सकते हैं। अब विभाग ऐसे प्ले स्कूलों की भी जांच करेगा जिनमें पांचवीं से आठवीं कक्षा तक के छात्र पढ़ाए जा रहे हैं। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा तैयार की गई सूची के अलावा अगर कहीं और भी बगैर मान्यता प्राप्त स्कूल चल रहे हैं तो उनकी भी जांच करने के साथ-साथ कोचिंग सेंटरों की भी जांच की जाएगी। इस तरह के गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में बच्चों से मोटी फीस भी वसूल की जा रही हैं।
खंड वाइज गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की संख्या-
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में सबसे ज्यादा महेंद्रगढ़ में 32 स्कूल, नारनौल ब्लॉक में 12, नांगल चौधरी में 13, अटेली में 24 व कनीना में 8 स्कूल चल रहे हैं।


------
जिले में बगैर मान्यता प्राप्त चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सूची के हिसाब से फिर सर्वे करवाया जाएगा अगर कहीं स्कूल रह गए हैं तो उन्हें भी शामिल किया जाएगा। शिक्षा को मजाक नहीं बनने दिया जाएगा और विभाग द्वारा इस बार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
संतोष कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed