फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Preparations for the beautification of parks and public spaces are being accelerated.

Mahendragarh-Narnaul News: पार्कों और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण की तैयारी तेज

Tue, 13 Jan 2026 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the beautification of parks and public spaces are being accelerated.
कनीना। नगर पालिका के पार्षद दीपक चौधरी व पालिका अभियंता दिनेश कुमार ने क्षेत्र के विभिन्न पार्कों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। वहीं कान्हा सिंह पार्क, ढोकलमल पार्क, सुजान सिंह पार्क और गणेश पार्क की साफ-सफाई, मरम्मत, रख-रखाव और सुंदरीकरण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

पालिका अभियंता दिनेश कुमार ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि सभी पार्कों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए, टूट-फूट की मरम्मत कराई जाए और सौंदर्यीकरण के कार्य जल्द शुरू किए जाएं ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान होली दहन स्थलों की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि इन सभी कार्यों के लिए पहले ही युवा इंकलाब एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है और नगर पालिका की निगरानी में सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जाएंगे। नगर पालिका का उद्देश्य शहर के सभी सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ, सुंदर और नागरिकों के लिए उपयोगी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed