फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Preparations for Distance Learning Courses Complete at HAKEV; Classes to Begin in May

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में डिस्टेंस कोर्स की तैयारी पूरी, मई में शुरू होंगी कक्षाएं

Mon, 27 Apr 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Distance Learning Courses Complete at HAKEV; Classes to Begin in May
फोटो संख्या:51 हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय। संवाद
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में ओपन डिस्टेंस लर्निंग के तहत तीन पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एमए हिंदी और एमकॉम में कुल 45 सीटों पर प्रवेश दिया गया जबकि इसके लिए 250 आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन

संस्थान ने डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डीईबी) और यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी प्रक्रियाएं पूरी की हैं। अब मई माह से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के लिए सेल्फ लर्निंग मटेरियल तैयार किया गया है, जिसे विश्वविद्यालय और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के शिक्षकों ने विकसित किया है। इसी सामग्री के माध्यम से दूरस्थ शिक्षा के विद्यार्थियों को अध्ययन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
- वर्जन:
तीनों पाठ्यक्रमों में 45 आवेदकों को दाखिला दिया गया है और अब मई में कक्षाएं शुरू करने की तैयारी चल रही है। मई में तीनों पाठ्यक्रमों की कक्षाएं शुरू की जाएंगी और इसके लिए विद्यार्थियों को लर्निंग मटेरियल उपलब्ध कराया गया है।-प्रो. सिंगार सिंह, निदेशक, दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र, हकेंवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article