फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Preparations for Census Intensify; Self-Enumeration Process to Begin on the 16th

Mahendragarh-Narnaul News: जनगणना को लेकर तैयारी तेज, 16 से शुरू होगी स्व-गणना प्रक्रिया

Fri, 10 Apr 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Census Intensify; Self-Enumeration Process to Begin on the 16th
फोटो संख्या:83- लघु सचिवालय  में निजी स्कूलों के ​शिक्षकों की  बैठक लेते एसडीएम योगेश सैनी--स्र
महेंद्रगढ़। एसडीएम योगेश सैनी आईएएस ने बताया कि 16 अप्रैल से जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने सभी विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्कूलों के माध्यम से जनगणना के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर जागरूकता रैलियां, पेंटिंग प्रतियोगिताएं, स्लोगन लेखन, संगोष्ठियां, क्विज, डिबेट एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएं। कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया जाए, ताकि वे यह संदेश अपने अभिभावकों एवं समाज तक भी पहुंचा सकें।
विज्ञापन

अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत 15 अप्रैल को आरपीएस स्कूल खोतोद से की जाएगी। जागरूकता रैली को एसडीएम योगेश सैनी आईएएस हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। एसडीएम ने बताया कि जनगणना 2027 में पहली बार नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत नागरिक निर्धारित पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन सुरक्षित रूप से भर सकते हैं। यह पोर्टल हाउस-टू-हाउस गणना शुरू होने से पहले लगभग 15 दिनों के लिए खुला रहेगा।
उन्होंने बताया कि स्व-गणना पूरी करने पर प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट 11 अंकों की एसई आईडी प्राप्त होगी, जिसे क्षेत्र में आने वाले गणक को सत्यापन के दौरान दिखाना होगा। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी और इसे भारत की पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना के रूप में लागू किया जा रहा है। यह पोर्टल अंग्रेजी सहित 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।
इस बार गणक मोबाइल-आधारित ऐप के माध्यम से डेटा संग्रह करेंगे जिससे सभी सूचनाएं सीधे केंद्रीय सर्वर पर अपडेट होंगी। स्व-गणना प्रक्रिया के अंतर्गत नागरिकों को पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करना होगा, ओटीपी सत्यापन के बाद लगभग 15-20 मिनट में निर्धारित प्रश्नों के उत्तर भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा।

इस अवसर पर अजय कुमार तहसीलदार, बीईओ प्रतिनिधि सुनील कुमार, जिला अध्यक्ष, राजकीय हिंदी अध्यापक संघ महेंद्रगढ़ एवं सहायक चार्ज अधिकारी राजेश शर्मा, दीपक कुमार शर्मा, दिनेश शर्मा, नरेश सिंह कानूनगो, हरिश रोहिल्ला, तहसील कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed