{"_id":"6afa0e17112ce5c43b0fb88e","slug":"preparations-for-admission-to-super-100-begin-entrance-exams-to-be-held-in-december-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147770-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सुपर-100 में दाखिले की तैयारी शुरू, दिसंबर में प्रवेश परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सुपर-100 में दाखिले की तैयारी शुरू, दिसंबर में प्रवेश परीक्षाएं
विज्ञापन
नारनौल। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मौका देने के लिए हरियाणा सरकार ने मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजनाओं के नए सत्र की दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने दोनों योजनाओं के लिए पंजीकरण और प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सुपर-100 की लेवल-1 परीक्षा 16 दिसंबर 2026 और मिशन बुनियाद की प्रवेश परीक्षा 23 दिसंबर को होगी।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने बताया कि 5 नवंबर से पंजीकरण और स्कूलों में जागरूकता अभियान शुरू हो चुका है। सुपर-100 की लेवल-1 परीक्षा का परिणाम 8 जनवरी 2027 को आएगा। लेवल-2 परीक्षा 3 फरवरी को होगी और इसका परिणाम 16 फरवरी को जारी होगा।
विज्ञापन
अप्रैल के दूसरे सप्ताह में लेवल-3 की प्रक्रिया शुरू होगी तथा मई के पहले सप्ताह में अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। मई के दूसरे सप्ताह से कक्षाएं शुरू होंगी।
मिशन बुनियाद की लेवल-1 परीक्षा का परिणाम 12 जनवरी को आएगा। लेवल-2 परीक्षा 22 जनवरी और इसका परिणाम 2 फरवरी को जारी होगा। 5 फरवरी से 5 मार्च तक ओरिएंटेशन और लेवल-3 की प्रक्रिया चलेगी। अंतिम परिणाम 16 मार्च को आएगा और 24 मार्च को प्रवेश काउंसलिंग होगी। नया सत्र 1 अप्रैल 2027 से शुरू होगा।
मिशन बुनियाद में विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा सामग्री, टैबलेट, वर्दी और आने-जाने का भत्ता मिलेगा। वहीं सुपर-100 में चयनित विद्यार्थियों को आईआईटी और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की निशुल्क आवासीय कोचिंग के साथ रहने और खाने की सुविधा भी दी जाएगी। इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है।