{"_id":"69caba52a53bc54c18084056","slug":"power-supply-will-be-disrupted-from-march-31-to-april-15-narnol-news-c-203-1-mgh1004-125238-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 31 मार्च से 15 अप्रैल तक बिजली रहेगी बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 31 मार्च से 15 अप्रैल तक बिजली रहेगी बाधित
Mon, 30 Mar 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
सतनाली। बिजली निगम ने 31 मार्च से 15 अप्रैल तक कृषि फीडरों व घरेलू फीडर की बिजली बाधित रखने का निर्णय लिया है। कृषि फीडर की बिजली सप्लाई सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक व घरेलू फीडर की सप्लाई सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।
बिजली निगम के एसडीओ हनुमान सिंह ने बताया कि 31 मार्च से 15 अप्रैल तक कृषि फीडर व घरेलू फीडर की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। खेताें में गेहूं व सरसों की फसल पक कर तैयार हो गई है तथा कटाई का कार्य प्रारंभ हो चुकी है।
बिजली लाइन खेतों से होकर गुजर रही है। मौसम खराब, पंछियों के बैठने से या किसी अन्य कारण से शॉर्ट सर्किट हो सकता है। शॉर्ट सर्किट से निकलने वाली चिंगारियों से पकी हुई फसलों पर गिरने की आशंका हो सकती है।
विज्ञापन
किसी भी आगजनी घटना से बचने के लिए कृषि फीडरों की बिजली आपूर्ति किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है। उन्होंने किसानों को इस समय सभी अपने पशुओं व अपने लिए पानी इत्यादि की व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया है। यदि सुबह 8:00 बजे से पहले तेज हवा व वर्षा आ जाती है तो पहले भी बिजली कटौती की जा सकती है।