{"_id":"6a987b1df7bb17bb1d0abede","slug":"post-office-agents-protest-say-work-is-facing-unnecessary-disruptions-narnol-news-c-196-1-nnl1003-144738-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पोस्ट ऑफिस में एजेंटों का विरोध, बोले-काम में बेवजह आ रही रुकावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पोस्ट ऑफिस में एजेंटों का विरोध, बोले-काम में बेवजह आ रही रुकावट
विज्ञापन
फोटो नंबर-04पोस्ट आफिस में विरोध जताते एजेंट। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। पुरानी कचहरी स्थित पोस्ट ऑफिस में बुधवार को आरडी-एफडी की लिस्ट और नकदी जमा कराने पहुंचे एजेंटों ने कथित परेशानी के विरोध में नाराजगी जताई। एजेंटों का आरोप है कि उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जबकि वे लंबे समय से डाक विभाग की बचत योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
एजेंट नरेंद्र सिंह, कविता, सरला, रेखा, महेंद्र और तेजेंद्र आदि ने बताया कि वे कई वर्षों से डाक विभाग के एजेंट हैं। उनका कहना है कि करीब पांच माह पहले नए अधिकारी के आने के बाद से उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर माह की 15 और 30 तारीख को उन्हें आरडी-एफडी की लिस्ट और नकदी जमा कराने के लिए पोस्ट ऑफिस आना पड़ता है।
एजेंटों के अनुसार, कई बार महिला एजेंट के व्यस्त होने पर उसका पति लिस्ट और नकदी जमा कराने पहुंचता है, लेकिन उसे वापस भेज दिया जाता है। एजेंटों का कहना है कि शहर के अन्य तीन पोस्ट ऑफिस में ऐसी परेशानी नहीं है और परिवार का सदस्य दस्तावेज व नकदी जमा करा सकता है।
विज्ञापन
एजेंटों ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जिला उपायुक्त से शिकायत करेंगे। साथ ही डाक विभाग के उच्च अधिकारियों से जांच और उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।
वर्जन:
किसी भी एजेंट को परेशान नहीं किया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस में सभी काम नियमानुसार किए जा रहे हैं। अब लिस्ट व कैश जमा करवाने के लिए एजेंट को स्वयं आना होगा अन्य व्यक्ति के माध्यम ये यह जमा नहीं किए जाएगें। -पूजा, एसीपी, पुरानी कचहरी पोस्ट ऑफिस, नारनौल।