{"_id":"6a3827f8ef87cad2900ebb3e","slug":"possibility-of-rain-accompanied-by-thunderstorms-today-and-tomorrow-narnol-news-c-196-1-nnl1005-141571-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आज और कल आंधी के साथ बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आज और कल आंधी के साथ बारिश की संभावना
विज्ञापन
फोटाे संख्या:85- कनीना में बारिश के बाद सड़क पर भरा पानी--संवाद
- फोटो : टूटा पडा लिंटर। संवाद
नारनौल/कनीना। रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह के समय हल्की बारिश हुई जिससे दिन में 11 बजे तक मौसम सुहावना बना रहा। इस बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 2-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दोपहर बाद तेज धूप और उमस हो गई।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 21 जून से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 21 से 23 जून के बीच प्री-मानसून गतिविधियां बढ़ेंगी। इस दौरान बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी जिससे तापमान में गिरावट जारी रहेगी। रविवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 22.0 और अधिकतम 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि मानसून इस समय कमजोर है और जुलाई के पहले सप्ताह में क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। अरब सागर से मजबूत हवाओं की कमी और अल-नीनो जैसे कारणों के चलते इसकी रफ्तार धीमी बनी हुई है।
विज्ञापन
कनीना में रविवार दोपहर बाद तेज अंधड़ के साथ हुई झमाझम बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। लगभग एक घंटे तक हुई बारिश से भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। करीब 20 मिमी वर्षा दर्ज की गई जिससे तापमान में और गिरावट आई।
इस बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। खरीफ फसलों की बुवाई के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। अब बाजरा और ग्वार की बुवाई तेज होने की उम्मीद है। कपास और चारे की खड़ी फसलों को भी लाभ मिलेगा क्योंकि खेतों में नमी बढ़ गई है।
हालांकि तेज बारिश और हवाओं से कुछ जगह जलभराव हो गया और खेतों में खड़ी छोटी फसलें झुक गईं। कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटने और फव्वारा सिंचाई उपकरण गिरने की भी खबर है।