फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Portal reopened for admission in ITI

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में दाखिले के लिए फिर खोला गया पोर्टल

Fri, 10 Oct 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 10 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Portal reopened for admission in ITI
फोटो संख्या:51- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। कौशल विकास एवं औद्याेगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को दाखिले के एक और अवसर दिया गया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से सातवीं बार दाखिले के लिए पोर्टल ओपन किया है। जिले के 11 संस्थानों की 890 सीटें रिक्त हैं। विभाग की ओर से इस दाखिला प्रक्रिया के तहत 28 जुलाई, 07, 22, 30 अगस्त, 17 सितंबर, 30 सितंबर तक दाखिले के लिए छह बार पोर्टल खोल चुका है। जिले में 11 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की कुल 3288 सीटों में से 2398 सीटों पर दाखिला हो चुका है और 890 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

जिले में सबसे ज्यादा महेंद्रगढ़ आईटीआई में 237 सीटें और सबसे कम शहबाजपुर आईटीआई में 14 सीटें रिक्त हैं। 10 से 17 अक्तूबर तक दाखिले किए जाएंगे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य महाबीर सिंह ने बताया कि कौशल विकास विभाग की ओर जिले की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए एक बार फिर पोर्टल ओपन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 11 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की 3288 सीटों में से 2398 विद्याथीZ दाखिला ले चुके हैं जबकि 890 सीटें रिक्त हैं। महेंद्रगढ़ आईटीआई में डीएमसी में 18, सीट मेटल में 31, सॉयल टेस्टिंग में 17, टर्नर में 15, वेल्डर में 45, वुड वर्क टेक्निशियन में 11 सीटें रिक्त हैं। वहीं महेंद्रगढ़ आईटीआई में पहली बार शुरू हुई सेमीकंडक्टर ट्रेड में 24 सीटें हैं। इनमें एक भी सीट पर दाखिला नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी संस्थानों में 10 से 17 अक्तूबर तक विद्यार्थियों के ऑन दा स्पॉट दाखिले किए जाएंगे। इच्छुक विद्यार्थी संस्थान में आकर दाखिला ले सकता है। यदि किसी विद्यार्थी को कोई परेशानी होती है तो वह संस्थान में दाखिला कमेटी से जानकारी ले सकता है।
---------------
- कहां कितनी सीटें हैं खाली
संस्थान कुल सीट रिक्त सीट

आईटीआई नारनौल 872 184
महिला आईटीआई नारनौल 288 102

आईटीआई महेंद्रगढ़ 692 237

महिला आईटीआई महेंद्रगढ़ 204 50

आईटीआई डेरोली अहीर 128 56
आईटीआई शहबाजपुर 128 14

आईटीआई सुजापुर 212 43

आईटीआई मालड़ा बास 196 54

आईटीआई भोजावास 244 61

आईटीआई सतनाली 196 50

आईटीआई सेहलंग 128 39
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed