फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Portal open till 19 for admission in undergraduate first year

Mahendragarh-Narnaul News: स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 19 तक खुला पोर्टल

Tue, 16 Sep 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Portal open till 19 for admission in undergraduate first year
फोटो संख्या:75- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल एक बार फिर से खोल दिया गया है।
विज्ञापन

यह निर्णय उन विद्यार्थियों के लिए लिया गया है जो किसी कारणवश अब तक प्रवेश से वंचित रह गए थे। पोर्टल 19 सितंबर तक खुला रहेगा। महाविद्यालय में 1280 सीटों में से 730 पर विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। करीब 470 सीटें रिक्त हैं। प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी समय रहते ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें।

आवेदन करने के बाद विद्यार्थियों को अपने संबंधित महाविद्यालय में महाविद्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। प्रवेश प्रक्रिया प्रतिदिन के आधार पर की जाएगी। इसलिए विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द प्रवेश सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed