{"_id":"6a85fef84206fa9aaf0db297","slug":"poor-arrangements-at-the-rivaasa-center-leaving-livestock-owners-scrambling-for-water-and-medicine-narnol-news-c-203-1-mgh1006-129234-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रिवासा सेंटर में बदहाल व्यवस्थाएं, पानी-दवाई के लिए भटक रहे पशुपालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रिवासा सेंटर में बदहाल व्यवस्थाएं, पानी-दवाई के लिए भटक रहे पशुपालक
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- गांव रिवासा के लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के रीज
महेंद्रगढ़। जिले के रिवासा गांव में पशु चिकित्सा केंद्र होने के बावजूद ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। सेंटर में पानी, दवाइयों, स्टाफ, सड़क और सीवरेज जैसी सुविधाओं की कमी से पशुपालक परेशान हैं। बुधवार को कुलपति विनोद वर्मा के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने एक-एक कर अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं।
ग्रामीणों ने कहा कि सेंटर में पशुओं और लोगों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। पशु उतारने के लिए बना स्लोप भी टूट चुका है। दवाइयों की सुविधा नहीं होने से पशुपालकों को करीब एक किलोमीटर दूर मुख्य सड़क से दवाइयां लानी पड़ती हैं जिससे उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
इसके अलावा मेडिकल स्टोर, पर्याप्त स्टाफ, सड़क, सीवरेज, चहारदीवारी और गंदे पानी की निकासी जैसी समस्याएं भी सामने रखी गईं। ग्रामीणों ने कहा कि सेंटर में कई बार निरीक्षण हो चुका है लेकिन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
परिसर में घास उगी होने से जंगली जीवों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सेंटर में जांच और इलाज की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हों तो पशुपालकों को निजी चिकित्सकों पर अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा।
-- -- -- -- -- -- -
आश्वासन शत फीसदी, कार्रवाई शून्य
हर साल लुवास के कुलपति व अन्य चिकित्सक सेंटर का निरीक्षण करते हैं। इस दौरान पशुपालकों की समस्याएं सुनी जाती हैं और समाधान का आश्वासन दिया जाता है लेकिन अधिकारियों के लौटते ही स्थिति फिर जस की तस हो जाती है। निरीक्षण के बाद तैयार रिपोर्ट पर अमल नहीं होने से समस्याएं बनी रहती हैं। इस बार भी कुलपति ने जल्द समाधान का भरोसा दिया है। अब पशुपालकों की नजर इस बात पर रहेगी कि अगले निरीक्षण तक वास्तव में कितने काम पूरे होते हैं।
-- -- -- -- -
एक हफ्ते में खुलेगा ड्रग स्टोर : कुलपति
कुलपति ने अधिकारियों को पशुपालकों की सुविधा के लिए सेंटर परिसर में ही एक सप्ताह के भीतर ड्रग स्टोर शुरू किया जाएगा। इसके अलावा एक्स-रे रूम की व्यवस्था, पशुओं के लिए स्लोप, एंट्रेंस, सड़क और सीवरेज से जुड़ी समस्याओं पर भी काम किया जाएगा। कुलपति ने अधिकारियों को सभी जरूरी कार्य प्राथमिकता से पूरे करने के निर्देश दिए।