फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Polling parties for 112 booths of three bodies will leave today

तीन निकाय के 112 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां आज होंगी रवाना

Sat, 18 Jun 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Polling parties for 112 booths of three bodies will leave today
नारनौल। जिले में 19 जून को होने वाले निकाय चुनाव में तीनों निकाय के कुल 112 बूथ के लिए पोलिंग पार्टियां 18 जून को महिला आईटीआई से ईवीएम व चुनाव सामग्री लेकर अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होगी। इसके अलावा 10 प्रतिशत स्टाफ को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर ने बताया कि रवाना होने से पहले सभी पोलिंग पार्टियों को संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से अंतिम प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरी पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी तथा दो पोलिंग अधिकारी लगाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि रिजर्व सहित इन 123 पार्टियों के लिए 492 कर्मचारियों व अधिकारियों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि नारनौल नगर परिषद में 76 बूथ बनाए गए हैं। महेंद्रगढ़ नगर पालिका में 23 तथा नांगल चौधरी नगर पालिका में 13 बूथ बनाए गए हैं। महेंद्रगढ़ नगर पालिका के लिए पोलिंग पार्टियां ईवीएम तथा चुनाव सामग्री नगर पालिका महेंद्रगढ़ से लेकर रवाना होंगी तथा चुनाव के बाद मशीनें महिला आईटीआई नारनौल में जमा होंगी। वहीं नांगल चौधरी नगर पालिका के लिए पोलिंग पार्टियां ईवीएम तथा चुनाव सामग्री नगर पालिका नांगल चौधरी से प्राप्त कर रवाना होंगी। चुनाव के बाद मशीनें महिला आईटीआई नारनौल में जमा होंगी। वहीं नारनौल नगर परिषद के लिए पोलिंग पार्टियां ईवीएम व चुनाव सामग्री महिला आईटीआई से प्राप्त कर रवाना होगा। वहीं 19 जून को चुनाव के बाद सभी पोलिंग पार्टियों को अपनी ईवीएम व चुनाव सामग्री महिला आईटीआई नारनौल में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

बॉक्स
नगर परिषद प्रधान व पार्षदों के लिए अलग ईवीएम लगाई जाएगी
नारनौल। जिला में 19 जून को होने वाले नगर परिषद आम चुनाव में नगर परिषद प्रधान व पार्षदों के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर अलग-अलग ईवीएम लगाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए नगर परिषद निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि इस बार नगर परिषद प्रधान और पार्षदों के चुनाव ईवीएम के माध्यम से होंगे। नगर परिषद प्रधान व पार्षदों के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर अलग-अलग ईवीएम लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद प्रधान के लिए बीयू में गुलाबी रंग का बैलेट लगाया गया है तथा नगर परिषद के वार्ड पार्षद के लिए बीयू में सफेद रंग का बैलेट लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed