फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   politcal,candidate,assembly election

भाजपा ने अनुभवी तो इनेलो ने दिया युवा प्रत्याशियों को मौका

Wed, 16 Oct 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
politcal,candidate,assembly election
महेंद्रगढ़ जिले की चारों विधानसभा पर भाजपा ने अनुभवी प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा के चार में से तीन प्रत्याशी 60 पार वाले हैं। कांग्रेस ने 40 से कम आयु वाले केवल एक प्रत्याशी को टिकट दिया है। इनेलो ने सबसे कम 26 वर्ष की आयु की प्रत्याशी को भी उतारा है। औसत आयु की बात करें तो भाजपा प्रत्याशियों की आयु 63.7 है। कांग्रेस में यह 49 और जेजेपी में 48.2 है। इनेलो प्रत्याशियों की औसत आयु सबसे कम 39.7 है।
विज्ञापन

भाजपा ने महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक आयु वाले प्रत्याशी रामबिलास शर्मा को उतारा है। जिनकी उम्र 71 साल है। भाजपा के नांगल चौधरी से प्रत्याशी अभय यादव 64 साल के हैं। नारनौल प्रत्याशी ओमप्रकाश 63 साल के हैं। चौथे अटेली के प्रत्याशी सीताराम 57 साल के हैं। भाजपा के प्रत्याशियों की औसत आयु 63.7 वर्ष है। कांग्रेस की टिकट पर महेंद्रगढ़ से 63 साल के राव दान सिंह मैदान में है । नारनौल से 56 साल के राव नरेंद्र को प्रत्याशी बनाया है। अटेली में 40 साल के राव अर्जुन सिंह कांग्रेस प्रत्याशी हैं। कांग्रेस का सबसे आयु का प्रत्याशी नांगल चौधरी से राजाराम 37 साल का है। कांग्रेस के प्रत्याशियों की औसत आयु 49 वर्ष है। जननायक जनता पार्टी का सबसे उम्रदराज राव रमेश पालड़ी 55 वर्षीय राव रमेश पालड़ी महेंद्रगढ़ से चुनावी मैदान में हैं। नांगल चौधरी से जेजेपी प्रत्याशी मूलाराम 54 साल के हैं। नारनौल प्रत्याशी प्रत्याशी कमलेश सैनी 53 साल की हैं। अटेली से सबसे युवा 31 साल के सम्राट प्रत्याशी हैं। जेजेपी प्रत्याशियों की औसत आयु भी 48.2 है। महेंद्रगढ़ से इनेलो प्रत्याशी राजेंद्र सबसे बुजुर्ग 61 साल के हैं। नारनौल से इनेलो के प्रत्याशी राजेश 38 साल के हैं।
विज्ञापन

अटेली से पार्टी प्रत्याशी 34 साल की हैं। इनेलो की सबसे युवा प्रत्याशी सुमन 26 वर्षीय हैं। इनेलो प्रत्याशियों की औसत आयु सबसे कम 39.7 वर्ष है। यहां यह भी बता दें इनेलो के नारनौल से प्रत्याशी राजेश चुनाव के बीच में ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं। महेंद्रगढ़ जिले से 46 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिसमें 60 साल से अधिक आयु के 12 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं। लगभग एक चौथाई प्रत्याशी सीनियर सिटीजन हैं। 25 से 30 साल की आयु के बीच के केवल 8 प्रत्याशी हैं। जिसमें सबसे कम आयु का प्रत्याशी अनुभव सैनी 25 साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठवीं से लेकर पीएचडी डिग्री वाले मैदान में
विधानसभा चुनाव में पीएचडी डिग्री धारक एक प्रत्याशी मैदान में है। एलएलबी वाले 5 ,एमबीए डिग्री वाले 3, एमटेक एक, बीटैक दो, बीसीए एक, बीएड डिग्री एक, तथा एमएड डिग्री धारक दो प्रत्याशी हैं। बीएसी डिग्री वाले 4, बीए वाले 6 प्रत्याशी मैदान में है। बारहवीं पास 6, दसवीं पास 12,आठवीं पास दो प्रत्याशी मैदान में है। कोई भी अनपढ़ प्रत्याशी मैदान में नहीं है। सबसे कम पढ़ाई वाला प्रत्याशी कामरेड सीताराम एसयुसीआई की टिकट पर नारनौल से मैदान हैं। जिन्होंने खुद को साक्षर लिखा है।
नारनौल विधानसभा क्षेत्र
पार्टी उम्मीदवार शिक्षा आयु
भाजपा ओमप्रकाश बीएससी 63
कांग्रेस नरेंद्र सिंह बीए, एलएलबी 56
जेजेपी कमलेश बीए 53
इनेलो राजेश दसवीं 38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed