{"_id":"66e5e5aa36d0093a62055419","slug":"police-supervisor-inspected-the-strong-room-narnol-news-c-196-1-nnl1004-116123-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस पर्यवेक्षक ने स्ट्राॅन्ग रूम का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस पर्यवेक्षक ने स्ट्राॅन्ग रूम का किया निरीक्षण
Sun, 15 Sep 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। विधानसभा चुनाव मद्देनजर एआर रेड्डी को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पुलिस पर्यवेक्षक, सामान्य पर्यवेक्षक और एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों और सीएपीएफ कंपनियों के अधिकारियों के साथ स्ट्राॅन्ग रूम नारनौल, संवेदनशील बूथों व नाकों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव के मध्य नजर कानून व्यवस्था के लिए बनाई गई रणनीति के संबंध में पुलिस के सभी अधिकारियों से चर्चा की।
पुलिस पर्यवेक्षक एआर रेड्डी, सामान्य पर्यवेक्षक सूरज कुमार, एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर आशीष, पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, डीएसपी हरदीप सिंह और सीएपीएफ कंपनियों के अधिकारियों ने शुक्रवार देर शाम नारनौल के स्ट्रांग रूम, संवेदनशील बूथों और नाकों की जांच की। उन्होंने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय महिला वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटीकरा और नाकों की जांच की। इस दौरान थाना शहर और सदर नारनौल के थाना प्रबंधक भी मौजूद रहे।