{"_id":"69e90668a14511d292074d6d","slug":"police-launched-a-campaign-to-check-the-documents-of-outsiders-narnol-news-c-198-1-rew1001-237243-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस का अभियान चलाकर बाहरी लोगों के देखे कागजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस का अभियान चलाकर बाहरी लोगों के देखे कागजात
विज्ञापन
सर्च अभियान के दौरान बाहरी नागरिकों की जांच करते पुलिस कर्मचारी। स्रोत: प्रवक्ता
रेवाड़ी। जिले में पुलिस प्रशासन की तरफ से बुधवार को एक विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व स्पेशल सेल इंचार्ज निरीक्षक रविन्द्र सिंह ने स्थानीय पुलिस व स्वाट टीम के साथ किया।
यह अभियान थाना सदर व रोहड़ाई क्षेत्र में चलाया गया, जिसमें ईंट भट्टों, झुग्गी-झोपड़ियों, होटल, पोल्ट्री फार्म और अन्य संदिग्ध स्थानों पर रह रहे लोगों की जांच की गई।
पुलिस टीम ने वहां मौजूद बाहरी श्रमिकों की पहचान की और उनके पहचान पत्रों की गहन जांच की। अभियान के दौरान बांग्लादेशी, रोहिंग्या और अन्य विदेशी नागरिकों की संभावित मौजूदगी को लेकर भी सत्यापन किया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने कहा कि जिले में बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को अवैध रूप से रहने की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं और आगे भी जारी रहेंगे। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बाहरी लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।