{"_id":"676076b3c7a2f77d0808b954","slug":"police-is-tightening-the-noose-on-drug-smugglers-narnol-news-c-196-1-nnl1004-119273-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नशा तस्करों पर पुलिस शिकंजा कस रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नशा तस्करों पर पुलिस शिकंजा कस रही
Tue, 17 Dec 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। गांव महरमपुर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार पुलिस जिलेभर में खेल प्रतियोगिता आयोजित कर रही है।
डीएसपी सुरेश कुमार ने कहा कि पुलिस जहां नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है, वहीं युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों से जोड़ रही है। ग्राम पंचायत और गांव के मौजिज व्यक्तियों के डीएसपी सुरेश कुमार का स्वागत किया गया। इस दौरान गांव के खेल मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जीतने वाली टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। डीएसपी ने कहा कि मुहिम से युवाओं को खेलों, शिक्षा से जोड़ने और नशे से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर गांव में किसी प्रकार का अवैध नशा, अवैध गतिविधि हो रही हों तो सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।