फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police guard the centers for cheating free examination

Mahendragarh-Narnaul News: नकल रहित परीक्षा के लिए केंद्रों पर पुलिस का पहरा

Wed, 05 Mar 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 05 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police guard the centers for cheating free examination
फोटो नंबर-10परीक्षा केंद्रों पर तैनात की गई पुलिस। स्रोत-पुलिस - फोटो : शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
नारनौल। हरियाणा बोर्ड परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए महेंद्रगढ़ में परीक्षाओं के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कहा कि पुलिस प्रशासन परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पर अपने साथ केवल आवश्यक सामग्री ही लेकर आएं और परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि में शामिल न हों। विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पर पुलिस और अन्य अधिकारियों का सहयोग करें। महेंद्रगढ़ पुलिस प्रशासन का सभी से अनुरोध है कि वे परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करें।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास के क्षेत्रों में भी गश्त बढ़ाई है, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व परीक्षा में बाधा न डाल सके। महेंद्रगढ़ पुलिस नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed