फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   police done announcement against illegal mining

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध खनन व अवैध माइनिंग को रोकने के लिए पुलिस ने करवाई मुनादी

Tue, 13 Dec 2022 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
police done announcement against  illegal mining
नारनौल। जिला पुलिस द्वारा मंगलवार को निजामपुर व नांगल चौधरी क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए मुनादी करवाई गई। इस दौरान पुलिस द्वारा गांव के लोगों से संपर्क कर अवैध खनन को रोकने में सहयोग करने की अपील की गई। आमजन को अवैध माइनिंग से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाई हुई है। अगर कोई अवैध खनन करता है या ऐसे संगठन में शामिल होता है तो उसके खिलाफ सरकार के निर्देशों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले भर में पुलिस द्वारा अवैध खनन की रोकथाम के लिए प्रत्येक गांव में मुनादी करवाई गई। इस दौरान पुलिस ने गांव के लोगों को अवैध खनन के नुकसानों के बारे में बताया कि अवैध खनन पर्यावरण के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। खनन की वजह से उड़ने वाली धूल, रेत शुद्ध वायु को दूषित करती है। इसका प्रभाव मानव जीवन तथा पशु-पक्षियों पर पड़ता है। धूल व रेत के कण हमारे फेफड़ों और आंखों में पहुंच जाते हैं, इससे नई-नई बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं। जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पिछले सप्ताह पुलिस द्वारा अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर खनन एवं भू-विज्ञान विभाग की टीम के माध्यम से सीज करवाया गया था। अवैध खनन करने के मामले में पुलिस द्वारा मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध खनन की रोकथाम में जिला पुलिस का सहयोग करें और एकजुट होकर अवैध खनन पर रोक लगाएं। अवैध खनन की सूचना अपने नजदीकी थाने में अवश्य दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed