{"_id":"67b62c2e54f495a50e0a9438","slug":"police-destroyed-the-seized-liquor-and-goods-narnol-news-c-196-1-nnl1004-121557-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने जब्त शराब और सामान को कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने जब्त शराब और सामान को कराया नष्ट
Thu, 20 Feb 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर 21
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगल चौधरी/निजामपुर। नांगल चौधरी व निजामपुर थाने में एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज 8 मुकदमे में जब्त की गई शराब और अन्य सामान न्यायालय के आदेश पर नष्ट किए गए। इस दौरान थाना नांगल चौधरी के चोरी, लड़ाई-झगड़े, लूट, डकैती व अन्य आर्म्स एक्ट के तहत 150 मुकदमों में जब्त सामान जैसे लाठी, डंडे, रॉड, अवैध हथियार (देसी कट्टे, देसी पिस्टल) व कारतूसों को न्यायालय के आदेश पर नष्ट किया गया।
थाना निजामपुर पुलिस की तरफ से विभिन्न जगहों से अवैध शराब को पकड़ा गया था। इन मामलों को लेकर न्यायालय में कार्रवाई होने पर अब थाना पुलिस की तरफ से जब्त की गई शराब को नष्ट करने की न्यायालय से मंजूरी ली गई थी। एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज इन मामलों में जब्त सामान को फैसला शुदा होने के बाद न्यायालय से मंजूरी लेकर नष्ट कराया गया है। पुलिस द्वारा जब्त अंग्रेजी शराब, देसी शराब की करीब 91 बोतलों को नष्ट किया गया।
थाना नांगल चौधरी की पुलिस टीम द्वारा आईपीसी के तहत दर्ज 114 मामलों और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज 36 मामलों में विभिन्न सामान जैसे लाठी, डंडे, रॉड, अवैध हथियार को बरामद कर जब्त किया गया था। आईपीसी व आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज इन मामलों में जब्त सामान को फैसला शुदा होने के बाद न्यायालय से मंजूरी लेकर नष्ट कराया गया है। इन मामलों में बरामद शराब व सामान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नष्ट किया गया।