फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police caught liquor in huge quantity in village Bachhod by car

गश्त के दौरान पुलिस पकड़ी भारी मात्रा में अवैध शराब

Sun, 23 Oct 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police caught liquor in huge quantity in village Bachhod by car
नारनौल। पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर गांव बाछोद से एक पिकअप गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक बंद बॉडी पिकअप गाड़ी में अवैध शराब भरकर नारनौल से अटेली की ओर जा रही है। जिस पर पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार कर बाछोद फ्लाईओवर के पास नाकेबंदी की। इस दौरान पुलिस को एक पिकअप आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को रुकवा कर उसे चेक करवाया तो उसमें शराब की पेटियां भरी हुई थीं। चालक रमेश कुमार निवासी आसलवास जिला रेवाड़ी तथा परिचालक धर्म सिंह निवासी जिला अलवर ने शराब के दो लाइसेंस दिखाए। जिसमें कई पेटी शराब का मिलान हो गया। इसके अलावा चालक ने एक और लाइसेंस दिखाया। जिसके बैच नंबर से गाड़ी में रखे 60 पेटी बीयर और शराब का मिलान नहीं हुआ। इनमें दो पेटी बोतल और एक पेटी अध्धा ऑफिसर च्वाइस, पांच पेटी बोतल इंपीरियल ब्ल्यू के अलावा पांच पेटी बोतल बी 7 की थी। इसी प्रकार ब्लेंडर प्राइड के करीब 48 अध्धा तथा रॉयल स्टेग के 240 पव्वा, इम्प्रियल ब्लू की 120 बोतल, 120 अध्धा, 240 पव्वा, बी-7 की बोतल, 72 अध्धा, 96 पव्वा, ओसी ब्लू के 120 बोतल, 120 अध्धा और 240 पव्वा तथा रोयल चैलेंज की 60 बोतल, 120 अध्धा, रेड इंडियन रम के 480 पव्वे, पालम बीच की 60 बोतल और किंगफिशर की 720 बोतल अवैध पाई गई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर चालक व साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed