फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police caught 296 cases of illegal liquor from different places

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पकड़ी 296 पेटी अवैध शराब

Fri, 18 Nov 2022 09:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Police caught 296 cases of illegal liquor from different places
पुलिस ने गांव दौगड़ा अहीर में अवैध रूप से एक ठेके पर शराब उतारते हुए व्यक्ति को पिकअप गाड़ी सहित काबू किया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी से करीब 280 पेटी शराब बरामद की है। उक्त व्यक्ति को यह शराब भड़फ गांव के ठेके पर उतारनी थी जबकि वह इसे दौगड़ा चौक के ठेके पर उतार रहा था। वहीं पुलिस ने अवैध रूप से गुजरात ले जाई जा रही गाड़ी से 16 पेटी शराब की बरामद की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की एक पिकअप गाड़ी अवैध शराब भरकर नारनौल से आई है। जिसने भड़फ गांव का परमिट लिया हुआ है तथा वह दौगड़ा चौक पर शराब की पेटी उतार रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ठेके पर दबिश दी तो पाया कि पिकअप चालक आरोपी अंकित ने ठेके पर शराब की 20 पेटियां उतार दी थी। जब अंकित से लाइसेंस मांगा तो उसने भड़फ गांव के ठेके का लाइसेंस दिखाया। गाड़ी को चेक किया गया तो उसमें विभिन्न कंपनियों की 280 पेटी शराब पाई गई।
विज्ञापन

अवैध रूप से गुजरात लेकर जा रही गाड़ी से 16 पेटी शराब पकड़ी
सीआईए महेंद्रगढ़ को सूचना मिली की अटेली के खारीवाड़ा से शराब के तस्कर अवैध रूप से शराब भरकर नेशनल हाईवे नंबर 152डी से होते हुए गुजरात शराब लेकर जाएंगे। सूचना पर पुलिस ने नेशनल हाईवे नंबर 11 पर अटेली बाईपास के समीप नाकेबंदी की। नाकेबंदी के दौरान पुलिस को अटेली की ओर से एक स्कॉर्पियो गाड़ी आती हुई दिखाई दी। जिसको रोकने का इशारा किया तब गाड़ी चालक गाड़ी भगा ले गया। जिसका पीछा किया तो गांव तिगरा बस अड्डे के नजदीक एक युवक साइड की खिड़की से तथा दो युवक कंडक्टर साइड की खिड़की से निकलकर गाड़ी को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उनका पीछा करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। जिसकी पहचान दिनेश निवासी खारीवाड़ा के रूप में हुई है। उसके साथ गांव घड़ी का लीलू तथा अनिल भी थे जोकि मौके का फायदा उठाते हुए भाग गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी को खोलकर जांच की तो पीछे वाली सीट के नीचे 17 प्लास्टिक की बाल्टी ढक्कन लगी हुई मिली। उन बाल्टियों को चेक किया तो उनके अंदर शराब की कुल 16 पेटी बरामद की। इस बारे में पकड़े गए युवक से शराब का लाइसेंस मांगा तो वह लाइसेंस नहीं दिखा पाया। जिस पर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed