फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police arrested the accused from Jammu and Kashmir

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने आरोपी को जम्मू कश्मीर से किया गिरफ्तार

Wed, 15 Mar 2023 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 15 Mar 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused from Jammu and Kashmir
आरोपी नवीन।
महेंद्रगढ़। गांव गोपालवास निवासी महिला से छेड़छाड़ व धक्का मारने पर गिरी महिला के मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी नवीन को मंगलवार शाम को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया है। आरोपी नवीन को मौके पर ले जाकर जहां यह घटना घटी हुई थी वहां पर शिनाख्त की गई। शिनाख्त करने बाद आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां पर न्यायाधीश ने 14 दिन जेल भेज दिया। गांव गोपालवास में पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

यहां बता दे कि बाइक सवार द्वारा युवतियों को लिफ्ट देकर छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर युवतियों को चलती बाइक से धक्का देने से गिरकर एक युवती की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की शिकायत पर सतनाली थाना पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतका दादरी जिले के गांव गोपालवास की निवासी है तथा अपनी बहन के साथ सतनाली सामान लेने आ रही थी। हादसे में 28 वर्षीय मोनिका की मौत हो गई जबकि 26 वर्षीय ममता घायल हो गई।
विज्ञापन

गांव गोपालवास निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि रविवार को वह अपनी चचेरी बहन के साथ सतनाली आ रही थी। इसी दौरान गांव का ही नवीन वहां से गुजर रहा था। नवीन ने उनसे कहा कि वह सतनाली जा रहा है चलोगे क्या। इसके बाद वह दोनों बाइक पर सवार हो गई। सतनाली की ओर कुछ दूरी पर चलते ही नवीन उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा तथा गलत भाषा का प्रयोग करने लगा। इसका विरोध करने पर सतनाली व गोपालवास के बीच में ही युवक ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed