{"_id":"5862ad6e4f1c1b8640eecb1d","slug":"pm-statue-fire-congress-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोष प्रदर्शन कर पीएम का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोष प्रदर्शन कर पीएम का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसयिं ने पुतला फूंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद में जबाब नहीं देने तथा राहुल गांधी का मजाक उड़ाने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इसके बाद सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
हलका प्रधान रामरख (बबलू) ने बताया कि कालाधन व भ्रष्टाचार मिटाने का झांसा देकर नोटबंदी की गई है। जिससे गरीब वर्ग की परेशानी बढ़ गई। जिन्हें दिनभर लाइनों में खड़ा रहने के बावजूद रुपए नहीं मिल रहे। एक महीने से अधिक दिन बीतने के बावजूद कालाधन उजागर नहीं हुआ। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इस संदर्भ में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद में आवाज उठाई थी। लेकिन प्रधानमंत्री जबाब देने को तैयार नहीं। जनता को बरगलाने के लिए कैशलेस व अन्य भ्रमित प्रचार करना शुरू कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारनौल रोड पर सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। अस्थाई बस स्टैंड पर पुतला फूंककर रोष-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कपिल, विनोद व अमित आदि मौजूद रहे।
महेंद्रगढ़। शहर के आजाद चौक पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुतला फूंका तथा प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण खातोद ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए कंपनियों से 40 करोड़ की रिश्वत ली। उन्होंने कहा कि मोदी द्वारा नोटबंदी का कदम असफल होता हुआ दिख रहा है। उनकी नोटबंदी के कारण पूरे देश की जनता परेशान हैं। इस अवसर पर जिला महासचिव यूथ कांग्रेस सुमित खायरा, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई प्रदीप खातोद, अंकित खायरा, प्रमोद, राहुल, प्रवीन, गोपाल, सोनू, नीरज, जसंवत, मोनू आदि सहित यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।