फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pledged to save water, nature and environment by chanting Vedic mantras

Mahendragarh-Narnaul News: वैदिक मंत्रोच्चारण से जल, प्रकृति व पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

Sun, 04 May 2025 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Pledged to save water, nature and environment by chanting Vedic mantras
फोटो नंबर-17हुडा सेक्टर के पटेल पार्क में हवन करते आर्य समाज के लोग। स्रोत-संस्था
नारनौल। हुडा सेक्टर आर्य समाज की तरफ से पटेल पार्क में मासिक यज्ञ व प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जगराम आर्य व विनोद आर्य ने ब्रह्मा के रूप में उपस्थित रहकर वैदिक विधि से यज्ञ संपन्न करवाया। डॉ. कृष्णा आर्या ने प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। डॉ. रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आयोजित हवन कार्यक्रम में प्रो. राजपाल यादव व हेमलता यादव मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। वहीं उपस्थित लोगों ने गीत, भजन, कविता के माध्यम से सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। सभी उपस्थित जनसमूह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां अर्पित की। साथ ही जल, प्रकृति व पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। यज्ञ प्रार्थना उपरांत डॉ. कृष्णा आर्या की देखरेख में पौधे लगाए गए। वहीं गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी के सकोरे रखे। इस हवन कार्यक्रम में डॉ. रामनिवास यादव, जगराम आर्य, विनोद आर्य, प्रो. राजपाल यादव, हेमलता, डॉ. कृष्णा, डॉ. बीएल यादव, कंवर सिंह यादव, विद्या यादव, जयप्रकाश कौशिक, राजेंद्र सिंह, गोकलचंद, पुष्पेंद्र, दीपक, नितिन, हिमांशु, आलोक, गोलू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed