फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   playing in pistal, fire

रिवॉल्वर से खेल रही किशोरी के पैर में लगी गोली

Mon, 01 Jun 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
playing in pistal, fire
सतनाली के गांव नंगला में लाइसेंसी रिवॉल्वर से खेल रही 13 साल की किशोरी से गलती से गोली चल गई। जिसमें सातवीं कक्षा की इस छात्रा के पैर में गोली लग गई। फिलहाल लड़की को रोहतक के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव नंगला निवासी पवन कुमार क्रशर चलाते हैं। सुरक्षा कारणों के चलते उन्होंने लाइसेंसी रिवॉल्वर लिया हुआ है। पवन कुमार रिवॉल्वर को अपने साथ ही रखते हैं। शनिवार को वह घर आए हुए थे। उन्होंने अपनी रिवॉल्वर को अलमारी में रखा हुआ था। इसी दौरान बच्चों ने खेलते हुए रिवॉल्वर को निकाल लिया। रिवॉल्वर लोडेड था। खेलते खेलते बच्चों ने गलती से ट्रिगर दबा दिया, जिसमें 13 वर्षीय मोनिका को पैर में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के सभी लोग मौके पर पहुंचे। घायल किशोरी को लेकर सतनाली के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को अपनी कार से रोहतक पीजीआई ले गए। पीजीआई में चिकित्सकों ने किशोरी के पैर से गोली निकाल दी। जिसके बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

डीएसपी यादराम ने बताया कि किशोरी के पैर में गोली लगने की सूचना है। थाना प्रभारी से रिपोर्ट मांगी गई है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। पिता के बयान दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed