फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Players can apply for cash prize up to 25

खिलाड़ी नकद पुरस्कार के लिए 25 तक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 03 Aug 2021 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Players can apply for cash prize up to 25
नारनौल। हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से 1 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2021 तक की अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की खेल उपलब्धियों के आधार पर नकद पुरस्कार के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर अब 25 अगस्त कर दी है। खिलाड़ी नकद पुरस्कार के लिए 25 अगस्त तक किसी भी कार्य दिवस को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में स्थित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी परसराम ने बताया कि नकद पुरस्कार के आवेदन पत्र का नमूना विभागीय वेबसाइट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन व हरियाणा स्पोर्ट्स डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। नकद पुरस्कार प्राप्त करने के लिए खिलाड़ी की खेल उपलब्धि 1 अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2021 के बीच होनी चाहिए। खिलाड़ी अपना आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरने के पश्चात आवेदन की मूल प्रति जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए खिलाड़ी स्वयं जिम्मेदार होगा तथा अधूरा आवेदन फार्म कार्यालय द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खिलाड़ी अपने आवेदन के साथ अपनी खेल उपलब्धियों के सत्यापित प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, डोपिंग एफिडेविट कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा सत्यापित, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र की प्रति, तीन नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पास बुक के प्रथम पेज की सत्यापित फोटो कॉपी जिसमें खाता नंबर, आईएफएससी कोड दर्शाए गए हों, पैन कार्ड, आधार कार्ड की फोटो कॉपी तथा यूनिक कोड नंबर (ऐच्छिक) इत्यादि साथ संलग्न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed