{"_id":"691cc0da6b4e549740054777","slug":"plaster-falling-off-pillars-and-ceilings-at-the-civil-hospital-narnol-news-c-203-1-mgh1006-121752-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में पिलर और छत से झड़ रहा प्लास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में पिलर और छत से झड़ रहा प्लास्टर
Wed, 19 Nov 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-60 नागरिक अस्पताल में सर्जन कक्ष की छत का फूला प्लास्टर---संवाद
- फोटो : ramban news
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल के भवन के पिलर, दीवारें व छत से प्लास्टर झड़ रहा है। विभाग की ओर से पुताई कर काम चलाया जा रहा है लेकिन कुछ समय में भवन की जर्जर स्थिति की झलक दिखने लगती है। दूसरी ओर नए भवन का निर्माण कार्य बजट के अभाव में अधर में लटका हुआ है।
मंगलवार को नागरिक अस्पताल भवन की पड़ताल की गई। यहां पर अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर ही पिलरों से प्लास्टर झड़ता मिला। यहां पिलरों में दरारें आई हैं और नीचे की ओर प्लास्टर झड़ रहा है।
अंदर विभाग की ओर से पुताई करके जर्जर हालात छिपाए गए लेकिन सीलन के कारण दीवारों से चुना व पेंट झड़ा हुआ है। इसके साथ ही खिड़कियों में भी जंग लग गया है। भवन के पीछे की ओर से दीवारों में घास उगी हुई है।
विज्ञापन
दूसरी ओर टीबी जांच लैब की हालत भी जर्जर है और इसमें पूरे भवन में ही सीलन आ गई है। इसके साथ लगते कमरे में छत का प्लास्टर फूला हुआ है और यह कभी भी गिर सकता है। इसके साथ ही रूम नंबर 22 व 15 की स्थिति देखें तो यह भवन भी जर्जर स्थिति में ही है।
इसकी बालकनी का प्लास्टर झड़ा हुआ तो कहीं पर दरारें आई हुई हैं। पुराना भवन धीरे-धीरे अपनी मजबूती खो रहा है। काफी जगह से प्लास्टर टूटा हुआ है और कई जगह पर प्लास्टर टूटने से हादसे का अंदेशा है। अगर इस पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन हादसा हो सकता है।
नए भवन का निर्माण नहीं हो सका पूरा
नए भवन का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। अस्पताल का निर्माण कार्य करीब तीन साल से चल रहा है। पहली बार 25 करोड़ के बजट का प्रस्ताव मंजूर हुआ था और अब 65 करोड़ रुपये बजट की मांग भेजी हुई है। अब बजट पास नहीं होने के चलते कार्य अधर में लटका हुआ है। क्षेत्र के लोगों को नए अस्पताल और सुविधाओं का इंतजार हो रहा है। यहां पर भवन के अभाव में अल्ट्रासाउंड व अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं पाई हैं।
वर्जन:
अस्पताल की स्थिति की जानकारी है। सरकार की ओर से बजट जारी करने पर नए भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। पुराने भवन में जल्द निरीक्षण कर मरम्मत आदि करवाई जाएगी। -अशोक कुमार, सीएमओ, नारनौल

फोटो संख्या:-60 नागरिक अस्पताल में सर्जन कक्ष की छत का फूला प्लास्टर---संवाद- फोटो : ramban news