फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Plantation was done at the crematorium located at Nuni Sheikhpura

Mahendragarh-Narnaul News: नूनी शेखपुरा स्थित श्मशान आश्रम में किया पौधरोपण

Mon, 30 Jun 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 30 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Plantation was done at the crematorium located at Nuni Sheikhpura
फोटो 1नूनी शेखपुरा स्थित श्मशान आश्रम में पौधरोपण करते समिति के लोग।स्रोत समिति
नारनौल। हरित वसुंधरा आधार समिति नारनौल ने पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता के उद्देश्य से ग्राम नूनी शेखपुरा स्थित श्मशान आश्रम में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस अभियान के अंतर्गत श्मशान स्थलों को हरित वाटिकाओं के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया। इससे भावी पीढ़ियों को एक स्वच्छ, समृद्ध एवं हरित पर्यावरण का उपहार दिया जा सके। इस अवसर पर ग्रामवासियों के विभिन्न प्रजातियों के 201 पौधे रोपित किए गए। समिति के संस्थापक सदस्य एवं सचिव सुरेश सैनी ने बताया कि समिति अब तक विभिन्न स्थलों पर 7200 से अधिक पौधों का रोपण कर चुकी है।
विज्ञापन

इससे पूर्व गोमाता उपचार शाला स्वर्ग आश्रम, बाइपास स्वर्ग आश्रम एवं पटीकरा श्मशान भूमि को भी हरे-भरे स्थलों के रूप में विकसित किया जा चुका है। इस अवसर पर राजेंद्र पूर्व पंच, सुखराम पूर्व पंच, चंदूला प्रधान, महेंद्र प्रधान, प्रकाश सिंह, सहदेव, मीरचंद, अतर सिंह, चंद्रभान, शेर सिंह, ज्ञानीराम, एवं कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed