फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pictures and leaflets of Akshat and Ram temple from Ayodhya being delivered to every home

Mahendragarh-Narnaul News: घर-घर पहुंचाए जा रहे अयोध्या से आए अक्षत व राम मंदिर के चित्र व पत्रक

Tue, 02 Jan 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 02 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Pictures and leaflets of Akshat and Ram temple from Ayodhya being delivered to every home
महेंद्रगढ़। अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को अपने घरों व प्रतिष्ठानों में बड़ी खुशी के साथ दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने का निमंत्रण देने के लिए वार्ड नंबर 10 में रविशंकर तिवाड़ी के नेतृत्व में उनकी टोली द्वारा अयोध्या से आए अक्षत, राम मंदिर का चित्र व पत्रक वितरण किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नगर संयोजक दयाशंकर तिवाड़ी व नगर पालक महावीर भांडोरिया ने बताया कि इस टोली ने विक्रम प्रजापति के घर से अपने अभियान का शुभारंभ किया। वार्ड नंबर 2 व 3 माजरा खुर्द व रिवासा में हर्षवर्धन नगर सहसंयोजक, ललित जोशी, अश्विनी व उनकी टोलियों ने घर-घर इस अभियान की शुरुआत की है। शहर के 15 वार्डों की बनाई गई पांच बस्तियों में लोगों को निमंत्रण दिए जाने का कार्य 1 जनवरी से चल रहा है और यह 15 जनवरी तक तय कार्यक्रम के अनुसार पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर बलबीर सैनी, श्रीकिशन तिवाड़ी, सुनील यादव, शेरसिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed