{"_id":"57376f0a4f1c1b360791a594","slug":"pg-collage-develepment-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा करोड़ से बदलेगी पीजी कालेज की सूरत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा करोड़ से बदलेगी पीजी कालेज की सूरत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 15 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
पीजी कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अब राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महेंद्रगढ़ की सवा करोड़ रुपये से सूरत बदलेगी। कालेज में बिल्डिंग की मरमत व साफ-सफाई आदि करवाई जाएगी जबकि इसके अलावा टॉयलेट, वाटर कूलर आदि पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा कॉलेज स्टाफ के लिए भी इस पैकेज में विशेष ध्यान दिया गया है। प्राचार्य रूम सहित अन्य जगहों पर एयर कंडीशन लगाए जाएंगे। एक बिल्डिंग पहले कांग्रेस सरकार के समय में बनाई जा चुकी है। अब पुरानी बिल्डिंग भी आपको अच्छे लुक में नजर आएगी।
पानी की समस्या होगी दूर:
कालेज के विद्यार्थियों को पेयजल की काफी लंबे समय से परेशानी चल रही थी। यह परेशानी काफी लंबे समय से थी लेकिन अब उनकी मुख्य समस्या को जल्द ही दूर कर दिया जाएगा। कॉलेज में वर्तमान में एक ही बोर था। वह भी पिछले लगभग एक वर्ष से बंद था। कॉलेज में एक नया बोर जल्द ही करवा दिया जाएगा। वहीं कॉलेज में 7 नए वाटर कूलर भी लगाए जाएंगे। वाटर कुलर कॉलेज में आ चुके हैं।
ऐसे बदलेगी कॉलेज की सूरत
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की सूरत नए सेशन में बदली-बदली नजर आएगी। कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग में मरमत कार्य करवाया जाएगा। इसके अलावा पूरी बिल्डिंग में रंग पेंट भी करवाया जाएगा। कॉलेज में छोटे-छोटे पार्क भी बनाए जाएंगे। कॉलेज में विभिन्न स्थानों पर दस नए टायलेट बनाए जाएंगे। कॉलेज स्टाफ के लिए दस एएसी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
पिछले वर्ष विद्यार्थियों ने पानी के लिए किया था प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज में पानी की समस्या के लिए पिछले वर्ष जोरदार प्रदर्शन किया था। उस दौरान विद्यार्थियों ने बीच में कक्षाएं भी छोड़ दी थी और प्रदर्शन में भाग लिया था। विद्यार्थियों ने कॉलेज प्राचार्य के समक्ष मजबूूती से अपनी मांग रखी थी। उसके बाद शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा तथा उच्चतर विभाग के निदेशक ने कॉलेज का दौरा किया था। उस दौरान भी अभाविप ने शिक्षामंत्री को अपना मांग पत्र सौंपा था। साथ प्राचार्य बस्तीराम ने भी कॉलेज की समस्याएं उनके सामने रखी थीं। उसी मांग पर शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कॉलेज के लिए 1करोड़ 27 लाख रुपये की ग्रांट मंजूर करवाई है। अब इस ग्रांट से कॉलेज की सभी समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा।