फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   PG admission schedule revised; applications accepted until August 21.

Mahendragarh-Narnaul News: पीजी दाखिले का शेड्यूल बदला, 21 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

Thu, 13 Aug 2026 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 13 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
PG admission schedule revised; applications accepted until August 21.
फोटो संख्या:53- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है और शेड्यूल बदला है। अब छात्र 21 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे और पहली मेरिट सूची 23 अगस्त को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि पीजी दाखिला ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल 21 अगस्त तक खुला रहेगा। इसके बाद आवेदन पत्र में 22 अगस्त तक सुधार कर सकते हैं। कॉलेजों की ओर की से दस्तावेज का ऑनलाइन सत्यापन और छात्रों की आपत्तियों का निवारण 23 अगस्त तक किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण की पहली अनंतिम मेरिट सूची 23 अगस्त को जारी की जाएगी। अंतिम मेरिट सूची 24 अगस्त को प्रदर्शित की जाएगी। पहले दौर की काउंसिलिंग के लिए 25 से 27 अगस्त तक फीस जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बची हुई सीटों के लिए दूसरे चरण की फिजिकल काउंसिलिंग 28 अगस्त को होगी। इसके बाद ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल 29 अगस्त को पंजीकरण और आवेदन पत्र में सुधार के लिए फिर से खोला जाएगा।
विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ फिजिकल काउंसिलिंग 30 अगस्त से 5 सितंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद 6 से 12 सितंबर तक प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ फिजिकल काउंसिलिंग जारी रहेगी।


वर्जन:
निदेशालय को युवाओं और संस्थानों की ओर से पोर्टल दोबारा खोले जाने की मांग की जा रही थी। इसके चलते निदेशालय ने पोर्टल ओपन किया है ताकि वंचित युवा दाखिला ले पाएं। 21 अगस्त तक दाखिला के लिए आवेदन कर पाएंगे और 23 अगस्त को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।-प्रोफेसर मक्खन सिंह, नोडल अधिकारी, राजकीय महिला कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed