फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   petrol, pump, change, money, cas, counsumer, bike

पेट्रोल पंप पर खुल्ले पैसों के नाम पर हो रही है लूट

Sun, 27 Nov 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
 पेट्रोल पंप मालिकों ने नोटबंदी के बाद वाहनों चालकों से लूट मचा रखी है। पंप पर खुल्ले पैसे आने के बाद भी वाहन चालकों को खुल्ले रुपये नहीं दिए जा रहे बल्कि 500 रुपये का पेट्रोल डाला जा रहा है। इनको लेकर आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मामले की जानकारी लेने अमर उजाला टीम विभिन्न पेट्रोल पंप पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने देखा कि पेट्रोल पंप कर्मी वाहन चालकों से 500 रुपये लेकर 500 का ही पेट्रोल डाल रहे थे जबकि खुल्ले पैसे होने के बाद भी 100 या 200 रुपये का पेट्रोल नहीं डाल रहे थे। पेट्रोल पंप कर्मचारी लोगों की मजबूरी को भी नहीं समझ रहे थे बल्कि एक ही बात पर अड़े थे अगर 500 का पुराना नोट देंगे तो पूरे पैसों का ही तेल डलेगा उनके पास खुल्ले नहीं हैं।
विज्ञापन

टीम ने आधे घंटे तक खड़े रहकर पेट्रोल पंप पर देखा कि 30 बाइक चालक पेट्रोल डलाने आए तो उनमें से अधिकतर बाइक चालक खुल्ले पैसे दे रहे थे। 30 में से एक या दो व्यक्ति ने 500 रुपये का नोट देकर 100 या 200 रुपये का तेल डलवाने की मांग कर रहे थे जबकि एक दो पूरे 500 रुपये का ही पेट्रोल डलवा रहे थे। इस मामले में पेट्रोल पंप मालिक से टीम ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि उनके पास खुल्ले का अभाव रहता है इसलिए वो ऐसा कर रहें हैं। जबकि उपभोक्ताओं का कहना था कि वास्तविकता कोसों दूर है। सभी पेट्रोल पंप मालिक खुल्ले पैसे जमा कर लोगों को लूट रहे हैं।
विज्ञापन


बाक्स:
500 रुपये देकर नहीं डाला 100 और 200 रुपये का पैट्रोल:
पेट्रोल पंप के कर्मचारी 500 रुपये के पुराने नोट देने पर 100 या 200 रुपये का पेट्रोल डलवाने पर नहीं डाल रहे। वो पूरे 500 का ही पेट्रोल डाल रहे हैं। इस बात को लेकर उपभोक्ता काफी परेशान नजर आ रहे थे। मजबूरी वश उपभोक्ता पूरे 500 का ही पेट्रोल डलवा रहे थे। खासतौर पर उन लोगों को परेशानी आ रही थी जो उन पैसों से घर का अन्य सामान भी लेकर जाना था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी का उठा रहे हैं फायदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को 1000 और 500रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ने कुछ क्षेत्र चिह्नित किए थे जहां पर 1000 और 500रुपये के नोट चलेंगे। जिनमें पेट्रोल पंपडाकघर, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, रेलवे, अंतिम संस्कार एवं दफनाने पर होने वाला खर्च आदि शामलि हैं।नोटबंदी का फायदा अब पेट्रोल पंप मालिक उठा रहे हैं। शुरूआती दिनों में अवश्य खुल्ले की दिक्कत आ रही थी लेकिन अब नोट बंदी को 19 दिन बीत चुके हैं। बाजार में नई करेंसी भी सर्कुलेट हो चुकी हैं।  खुल्ले पैसे बाजार में खूब सर्कुलेट हो रहे हैं उसके बाद भी पेट्रोल पंप मालिक वाहन चालकों से पैसे एंठने में लगे हुए हैं।

बाक्स:
सभी एटीएम रहे बंद
पिछले दो दिन से बैंकों की छुट्टी होने की वजह से लोगों को कैश के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही। लोग एटीएम बूथों पर चक्कर लगा रहे हैं लेकिन किसी भी एटीएम में पैसे नहीं थे। शहर के 22 एटीएम बंद पड़े थे। शहर में रविवार का एसबीआई की राव तुलाराम चौक पर स्थित एक शाखा रविवार को खुली रहती है। उस शाखा पर रविवार को भारी भीड़ रही। उपभोक्ताओं की लाइन काफी लंबी लगी हुई थी लेकिन एटीएम इस शाखा का भी नहीं चल रहा था। दो दिन से उपभोक्ताओं को कैश के अभाव में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

वर्जन:
मैं बाइक में 100 रुपये का पेट्रोल डलवाना चाहता था लेकिन जब मैंने पेट्रोप पंप कर्मी को 500 का नोट दिया तो उसने पेट्रोल डालने से मना कर दिया। जबकि उसके पास खुल्ले रुपये भी थे। ऐसा करके पैट्रोल पंप वाले जनता से ठगी कर रहे हैं। -सतपाल
--------------------------------------
मैं एक छोटा सा दुकानदार हूं। आरपीएस स्कूल के पास मैंने छोटी सी दुकान कर रखी है। बाइक में पैट्रोल डलवाने के लिए आया था मैंने 200 रुपये का तेल बाइक में डलवाना चाहता था। मैंने जैसे ही पैट्रोल पंप कर्मी को 500रुपये का तेल डलवाने के लिए दिया तो उसने लेने से मना कर दिया। जबकि खुल्ले रुपये उसके पास थे। मेरे पास एक ही नोट था इसमें से घर पर दवाइयां भी लेकर जानी हैं।--ईश्वर
---------------------------------------
मैं बाइक में पेट्रोल डलवाने आया था। मेरे पास खुल्ले रुपये नहीं थे। इसलिए मैं बाइक में 200रुपये का तेल डलवाना चाहता था लेकिन 500रुपये का नोट देने पर 200 का तेल नहीं डाल रहे । मैंने पेट्रोल कर्मी से विनती भी की थी उसके बाद भी 400 रुपये का पेट्रोल डाला है। -भूप सिंह

--------------------------------------
छुट्टे की समस्या बनी रहने के कारण हमें परेशानी आ रही है। इसलिए हमने बाहर खुल्ले रुपये देने का नोटिस भी लगाया हुआ है। जो ग्राहक 2000 हजार रुपये देकर 100 रुपये का तेल डलवाए उसके लिए खुल्ले कहां से लाएं। खुल्ले के चक्कर में हमें भी काफी परेशानी हो रही है। -जयकिशन, पेट्रोल पंप मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed