फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Person dies due to suffocation in smoke in Mahendragarh of Haryana

Mahendragarh: बीड़ी जलाकर फेंकी तिल्ली से लगी कमरे में आग, धुएं में दम घुटने से व्यक्ति की मौत

Mon, 01 Aug 2022 09:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Aug 2022 09:53 PM IST
सार

पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि उसका फतेह सिंह शराब पीने का आदी था। 

विज्ञापन
Person dies due to suffocation in smoke in Mahendragarh of Haryana
सांकेतिक तस्वीर दम घुटने से मौत - फोटो : self

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ शहर के वार्ड नंबर 10 में रविवार को आग लगने से उठे धुएं से दम घुटने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस की दी शिकायत में वार्ड नंबर 10 निवासी रामभगत ने बताया कि उसका भतीजा फतेह सिंह शराब पीने का आदी था और रोजाना शराब के नशे में रहता था। रविवार शाम को वह शराब के नशे में घर पर कमरे के अंदर लेटा हुआ था। उसकी पत्नी सुमन किसी कार्य से बाहर गई हुई थी। फतेह सिंह ने कमरे के अंदर बीड़ी जलाते समय माचिस की तिल्ली कमरे में पड़े कागजों पर फेंक दी जिसके कारण कमरे में आग लग गई और कमरे में रखे कपड़े भी जल गए।
विज्ञापन


फतेह सिंह ने अधिक शराब पी हुई थी। शराब के नशे में वह कमरे से बाहर नहीं निकल पाया जिसके कारण धुएं में दम घुटने उसकी मौत हो गई। उसके उपरांत जब उसकी पत्नी सुमन घर आई तो उसे उसने आग का धुआं देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर हम मौके पर पहुंचे तब तक उसके भतीजे फतेह सिंह की मौत हो चुकी थी। फतेह सिंह को एक लड़का और दो लड़की है। वह खाद्य सामग्री की दुकानों पर सप्लाई का कार्य करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed