फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People of Kanina met the Health Minister to solve their problems

Mahendragarh-Narnaul News: समस्याओं के समाधान के लिए स्वास्थ्य मंत्री से मिले कनीना के लोग

Fri, 01 Aug 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 01 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
People of Kanina met the Health Minister to solve their problems
फाेटो संख्या:65-स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को कनीना की समस्याओं के बारे में अवगत करवाते शहरवासी-
कनीना। कनीना क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने वीरवार को स्वास्थ्य मंत्री के चंडीगढ़ आवास पर मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में जलभराव की समस्या का समाधान, डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए फॉगिंग व बिजली समस्या और जलभराव के हल की मांग उठाई।
विज्ञापन

पार्षद दीपक चौधरी, मुकेश नंबरदार, कान्हा सिंह मंच के अनूप यादव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। इन समस्याओं में मुख्य रूप से कस्बे में बारिश के मौसम में जलभराव का स्थाई समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन

वहीं एसटीपी प्लांट तक बने कच्चे नाले को पक्का कराने की मांग रखी गई है। कस्बे में अनेक स्थानों पर जमीन के सहारे रखे बिजली ट्रांसफार्मरों व लटकते तारों की समस्या का स्थाई समाधान की मांग की गई। बरसात के मौसम में कई स्थानों पर हादसों का भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह बिजली कम ऊंचाई से गुजर रहे बिजली के तारों से हादसों का भय बना रहता है। वहीं बारिश के मौसम में मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए क्षेत्र में अभियान चलाकर फॉगिंग की मांग रखी गई है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इन मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed