{"_id":"65b946d3f42d111071044854","slug":"people-happy-after-making-garima-the-brand-ambassador-narnol-news-c-196-1-sroh1013-108866-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गरिमा को ब्रांड एंबेसडर बनाने से लोगों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गरिमा को ब्रांड एंबेसडर बनाने से लोगों में खुशी
Wed, 31 Jan 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित नावदी की बेटी गरिमा को जिला उपायुक्त ने मेरी लाडो मेरी शान कार्यक्रम की जिला ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
बेटी गरिमा की उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अशोक नावदी ने कहा कि बेटी गरिमा यादव विराट प्रतिभा की धनी है। बेटी के अंदर तेज ब्रह्म, मेधा, प्रज्ञा व विवेक छिपा हुआ है। बेटी के अंदर निकट भविष्य में मानवीय चेतना के साथ-साथ वैश्विक चेतना अवतरित होगी। जब बेटी अपने पुरुषार्थ के बल से जब आंतरिक क्षमताओं का पूरा उपयोग करेंगी तो मानव से महामानव व युगपुरुष की तरह मेरे गांव का नाम रोशन कर इस पवित्र संकल्पना को पूर्ण करेगी। बेटी गरिमा गांव ही नहीं बल्कि देश की गरिमा, गौरव व सम्मान है। गरिमा की उपलब्धि पर सरपंच मधूबाला, रणवीर बिल्लू, डॉ. विनोद, अनिल भगत, भीमराज मास्टर, प्रवक्ता सुंदरलाल सुबोध, सुनील कुमार, धर्मपाल मास्टर, कंवर सिंह, भीमराज नंबरदार, धर्मपाल, मिंटू धारी, हरिकिशन आदि ने बेटी गरिमा यादव को जिला का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर सराहना की है।