फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People are yearning for water in Rampura, quenching their thirst with tankers

Mahendragarh-Narnaul News: रामपुरा में पानी के लिए तरस रहे लोग, टैंकरों से बुझा रहे प्यास

Tue, 06 May 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 06 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
People are yearning for water in Rampura, quenching their thirst with tankers
फोटो नंबर-24अटेली के गांव रामपुरा में खराब पड़ा ट्यूबवेल। संवाद
मंडी अटेली। खंड के गांव रामपुरा में काफी दिनों से पेयजल समस्या बनी हुई है। इसके चलते ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण रोजमर्रा के कार्यों के लिए दूरदराज के नलकूपों और टैंकरों से पानी लाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गांव के निवासी रामकिशन, बिशन शर्मा, सुमेर सिंह, कृष्ण कुमार, कर्मवीर आदि ने बताया कि राजस्थान की सीमा से सटे इस क्षेत्र में भूजल स्तर काफी नीचे चला गया। इससे बहुत कम मात्रा में वाटर सप्लाई से पानी मिल पाता है। लोगों ने बताया कि सार्वजनिक वाटर सप्लाई पंचायत भूमि में उपलब्ध है, जो गांव से दूरी पर है। गांव तक पानी की सप्लाई जल स्वास्थ्य विभाग ने बिछाई हुई है, लेकिन बीच रास्ते में रहने वाले परिवारों ने सप्लाई में अवैध रूप से कनेक्शन किए हुए हैं। इस कारण पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा कि सर्दी के मौसम में जैसे तैसे काम चल जाता था, लेकिन इस गर्मी के मौसम में ग्रामीण बेहद परेशान है। गांव के सरपंच संदीप कुमार ने बताया कि जिन लोगों ने सप्लाई लाइन में अवैध कनेक्शन किया, वह पानी व्यर्थ बहाते हैं। इनको पंचायत की ओर से नोटिस भी जारी किया गया है। सरकार में जल स्वास्थ्य विभाग व उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर अवैध कनेक्शनों को बंद कराने की गुहार लगाई है ताकि ग्रामीण को ठीक रूप पानी उपलब्ध हो सके
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed