फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   People are troubled by the stench in Mohalla Mahaychan

Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला महायचान में बदबू से लोग परेशान

Fri, 23 May 2025 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 23 May 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the stench in Mohalla Mahaychan
फोटो संख्या:78- मोहल्ला  महायचान में खुले में पड़े मृत मु​​​गियों के अवशेष के प्रति रोष प्रकट क
महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला महायचान स्थित चौड़े रोड के आसपास मुर्गाें के अवशेष डालने से लोगों में रोष है। शुक्रवार सुबह मोहल्लावासियों ने रोष जताते हुए प्रशासन से प्रशासन से इस प्रकार की गंदगी डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला वासी अशोक लोहमरोड ने बताया कि वीरवार को मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की है। अगर प्रशासन ने इस जगह पर यह गंदगी बंद नहीं करवाई तो धरना देने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

अजय, ओमप्रकाश, संजीव, संजय, अमित, सुरेश देवी, सिंधीराम, भूप सिंह ने बताया कि मोहल्ला महायचान में चौडे़ रोड की साइड में मीट की दुकान चलाने वाले दुकानदार रात के समय मुर्गों के अवशेष व गंदगी डाल देते हैं। दिनभर आवारा कुत्ते यहां से उठाकर मोहल्लावासियों के घरों तक ले जाते हैं। दिनभर उठने वाली बदबू से मोहल्लावासियों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर चार मंदिर, एक निजी अस्पताल, स्कूल, मस्जिद, कबाड़ की दुकानें, पटवार घर स्थित है। इसके अलावा लोग लघु सचिवालय जाने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। इस मोहल्ले में मीट की तीस से अधिक दुकानें हैं मीट की दुकानें चलाने वाले दिनभर कारोबार करते हैं और शाम को यहां गंदगी डाल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed