{"_id":"6a25b7ea6063d94612041b77","slug":"people-are-angry-over-the-lack-of-bus-service-from-satnali-to-chandigarh-narnol-news-c-203-1-mgh1004-127148-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली से चंडीगढ़ बस सेवा न होने पर लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली से चंडीगढ़ बस सेवा न होने पर लोगों में रोष
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- सवाई सिंह राठौड़
सतनाली। सतनाली बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस बस सेवा की मांग कर रहे हैं, लेकिन रोडवेज विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
स्थानीय लोगों में इसको लेकर रोष है। सतनाली क्षेत्र से रोजाना करीब एक हजार यात्री सफर करते हैं, लेकिन चंडीगढ़ जाने के लिए उन्हें पहले महेंद्रगढ़, लोहारू, बाढ़ड़ा या दादरी जाना पड़ता है, जो 15 से 45 किलोमीटर दूर हैं।
लोगों ने बताया कि वर्ष 2025 में सांसद चौधरी धर्मवीर और रोडवेज महाप्रबंधक नवीन शर्मा के समक्ष भी यह मांग रखी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बॉक्स
पिछले वर्ष सांसद चौधरी धर्मवीर व रोडवेज महाप्रबंधक नवीन शर्मा के समक्ष सतनाली से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई थी लेकिन अभी तक रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने इस पर कोई रुचि नहीं दिखाई है।-सवाई सिंह राठौड, समाजसेवी, सतनाली
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
क्षेत्र से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। सतनाली क्षेत्र के लोगों को चंडीगढ़ जाने के लिए महेंद्रगढ़, दादरी, लोहारू जाना पड़ता है। इससे लोगों के समय एवं धन की बर्बादी हो रही है। राज्य परिवहन के अधिकारियों से कई बार मांग कर चुके हैं।-आजाद पूनिया, सुरेहती जाखल
-- -- -- -- -- -- -
- वर्जन:
चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करवाने का मामला संज्ञान में है। ग्राम पंचायत, यात्रियों या सामाजिक संगठनों की ओर से मांग पत्र आता है। तो महाप्रबंधक के आदेशानुसार बस सेवा शुरू की जाएगी ताकि यात्रियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।-वेदप्रकाश, अड्डा इंचार्ज, सतनाली बस स्टैंड