फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   pawer carporation, problam, light, cut, narnaul

बिजली निगम के जुगाड़ ने उड़ाई नींद

Tue, 17 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 17 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
pawer carporation, problam, light, cut, narnaul
बिजली कट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जर्जर तारों के टूटने और लंबे कट लगने से शहर के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली निगम भी ठोस की बजाय जुगाड़ का सहारा लेकर व्यवस्था को संभालने में लगा है। इसी जुगाड़ की वजह से आए दिन लंबे कट लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर तारों को बदलने की बजाए निगम के कर्मचारी तारों के बीच में कहीं बोतल तो कहीं ईंट लगाकर फाल्ट बचाने का प्रयास कर रहे हैं।   
विज्ञापन

इन दिनों भयानक गर्मी पड़ रही है। दिनभर चलने वाली लू से लोग परेशान हैं। सोमवार को तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। बिजली के कटों ने लोगों को गर्मी में परेशान कर दिया है। रविवार को भी दिन और शाम के समय लाइनों में फाल्ट आने के कारण कई घंटों तक अनेक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को न तो दिन में चैन मिला और न ही रात को आराम। दिनभर बिजली नहीं आने के कारण लोग गर्मी में पूरे दिन परेशान रहे। रात को भी लाइट ने लोगों को परेशान रखा। लोग बिजली के इन हालातों के कारण निगम को कोसने में लगे हैं।
विज्ञापन


राधा-कृष्ण मंदिर के पास तार जर्जर, हो जाता है फाल्ट
शहर के मोहल्ला नई सराय स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास तार जर्जर हालत में हैं। इस कारण यहां रोज फाल्ट आ जाता है। इससे यहां लगे ट्रांसफार्मर से बिजली कट जाती है। यह बिजली कई घंटों तक गायब रहती है। निगम भी इन तारों को बदलने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण इस भयंकर गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुगाड़ कर बचा रखे तार
बिजली निगम के कर्मचारियों ने कमजोर और ढीले तारों को एक दूसरे के संपर्क में आने से बचाने के लिए जुगाड़ की तकनीकी अपना रखी है। निगम के कर्मचारियों ने इन तारों के बीच में कहीं पर प्लास्टिक की खाली बोतल तो कहीं पर ईंट लगा रखी है। तेज हवा चलने पर यह बोतल और ईंट नीचे गिर जाती है। इससे इनमें जल्दी फाल्ट आ जाता है।

जर्जर हो गई लाइन, बदलने की जरूरत
शहर के जमालपुर से मोहल्ला नई सराय होकर रविदास मंदिर तक आने वाली लाइन कमजोर हो गई है। इस जर्जर लाइन को बदलने की जरूरत है। इस लाइन में रोज फाल्ट आता रहता है। इस कारण कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। यहां के जितु कपिल, अमित कुमार, बबलू, राकेश सैनी ने बताया कि इन तारों को जल्द से जल्द बदलने की जरूरत है।

भयंकर गर्मी में कई घंटे गायब रहती है बिजली
शहर में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है। सोमवार को तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंच गया था। मगर शहर के जमालपुर, नई सराय, मीरा जी, रविदास मंदिर मार्ग व पुल बाजार के आसपास के मोहल्लों की बिजली दिन में दो बजे से रात साढ़े नौ बजे तक तथा रात को 11 बजे से एक बजे तक बिजली आपूर्ति फाल्ट के कारण बाधित रही। जिसके कारण इस गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है।


लोग भी कर रहे निगम को परेशान
मोहल्ला नई सराय के कुछ लोग भी निगम को परेशान कर रहे हैं। इस बारे में एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि कुछ लोग खंभे अपने मकान के पास नहीं गाड़ने देते तो कुछ जानबूझकर लाइनों में फाल्ट डाल देते हैं। इस कारण समस्या का समाधान होने की बजाए परेशानी बढ़ रही है। जसवंत का कहना है कि शहर में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। कई घंटों तक बिजली गायब रहती है। इससे गर्मी के मौसम में लोग सही प्रकार से रह भी नहीं पा रहे। इसी तरह कालू का कहना है कि दिन और रात में बिजली के कट लग रहे हैं। इन कटों के कारण लोग परेशान हैं। निगम आए दिन होने वाले फाल्टों को ठीक नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed