फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Patwari and Kanungo strike continues for seventh day

Mahendragarh-Narnaul News: पटवारियों एवं कानूनगो की हड़ताल सातवें दिन भी जारी

Wed, 10 Jan 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 10 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Patwari and Kanungo strike continues for seventh day
नारनौल। रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन का धरना मंगलवार सातवें दिन भी जारी रहा। सांकेतिक धरने पर बैठे जिले के पटवारी और कानूनगो ने सरकार की तरफ से बातचीत के अभी तक भी कोई बुलावा न आने पर अपने धरने को 10 जनवरी तक बढ़ा दिया है। पटवारी और कानूनगो की हड़ताल के चलते जमीनी रजिस्ट्री व इंतकाल जैसे कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि सरकार की तरफ से पटवारियाें की हड़ताल समाप्त करवाने को लेकर कोई पहल शुरू नहीं करने के कारण लोगों में भारी रोष बना हुआ है, क्योंकि हड़ताल के चलते उनके कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान बाबूलाल, जिला प्रधान सुमेर सिंह, पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला प्रधान सुरेंद्र यादव, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ से जिला सचिव बसंत कुमार व पीडब्ल्यूडी यूनियन के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने अपने साथियों के साथ धरना स्थल पर पहुंच कर पटवारियों को समर्थन दिया। इस मौके पर जिला प्रधान सुनील तंवर ने बताया कि पटवारी एवं कानूनगो सरकार की वेतन विसंगतियों का विरोध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री एक तरफ तो वेतन को नोशनली लागू करने हेतु अपनी अनुशंसा करते हैं वहीं दूसरी ओर इसे लागू करने में कोई रुचि नहीं दिखा रहें हैं। सरकार द्वारा पटवारी कानूनगो ही नहीं बल्कि हर सरकारी कर्मचारी का शोषण किया जा रहा है। सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में प्रदेशभर के पटवारी और कानूनगो इस हाड़कंपा देने वाली ठंड में मजबूरीवश धरने पर बैठे हैं। आम जन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सरकार को अपने वादे को पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed