फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Patients with fever and vomiting increased in the humid heat, OPD also crossed 500

Mahendragarh-Narnaul News: उमस भरी गर्मी में बढ़े बुखार व उल्टी के रोगी, ओपीडी भी 500 पार

Tue, 09 Jul 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 09 Jul 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Patients with fever and vomiting increased in the humid heat, OPD also crossed 500
महेंद्रगढ़। उमस भरी गर्मी में नागरिक अस्पताल में बुखार, उल्टी के मरीज अधिक आ रहे है। नागरिक अस्पताल में 7 दिनों में 3077 ओपीडी दर्ज की गई। वहीं प्रतिदिन औसतन ओपीडी का आंकड़ा 500 के पार हो चुका है। प्रतिदिन बुखार, उल्टी के मरजी अस्पताल में पहुंच रहे है।
विज्ञापन

उमस के कारण मरीजाें की संख्या बढ़ती ही जा रही है। बच्चे और बुजुर्ग भी खांसी, जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। उमस भरे मौसम में खांसी, जुकाम व बुखार की समस्या बन जाती है। समय-समय पर ओआरएस का घोल पीते रहें। चिकित्सकों से समय-समय पन अपनी जांच करवाते रहे। मौसम बदले के कारण लोगों को उल्टी के मरीज भी नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे है। सुबह 8 बजे ही ओपीडी में लंबी लाइन लग जाती है। अस्पताल में त्वचा संबंधी रोग के मरीज भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पहले से अधिक बढ़ी मरीजों की संख्या
उमस भरी गर्मी के कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या पहले की तुलना में काफी अधिक बढ़ गई है। इसके चलते अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लाइन लग जाती है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार नागरिक अस्पताल में सात दिनों में 3077 ओपीडी दर्ज की गई। मौसम परिवर्तन होने के कारण खांसी, जुकाम, बुखार, उल्टी के अधिक मरीज पहुंच रहे है। इसके साथ-साथ हड्डी संबंधित रोगियों की भी संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमस के मौसम में तापमान कभी कम तो कभी अधिक रहता है। बार-बार ओआरएस का घोल पीते रहें। खासी, जुकाम, उल्टी होने पर चिकित्सकों की सलाह के अनुसार ही उपचार लें। अगर इन बीमारियों संबंधित समस्या है तो वह नागरिक अस्पताल में आकर अपना इलाज करवा सकते हैं।
डॉ. विवेक शर्मा, आपातकालीन विभाग प्रभारी, नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed