फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Patients had to face trouble for operation due to lack of HIV test

Mahendragarh-Narnaul News: एचआईवी जांच नहीं होने से ऑपरेशन के लिए होना पड़ा मरीजों को परेशान

Fri, 02 Aug 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 02 Aug 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Patients had to face trouble for operation due to lack of HIV test
फोटो नंबर-06मांगों को लेकर नारेबाजी करते एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी।
नारनौल। एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों ने भी अपनी लंबित मांगों को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इससे गर्भवती महिलाओं को बाहर से जांच करवानी पड़ी।
विज्ञापन

जिला प्रधान पवित्रा देवी ने बताया कि मौजूदा सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है। सरकार कर्मचारियों की लंबित मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी के अंतर्गत आने वाले सभी कर्मचारियों को एनएचएम की तर्ज पर सर्विस बायलाज दिया जाए। सभी कर्मचारियों को अन्य राज्यों की तर्ज पर स्टेट शेयर दिया जाए। वर्ष 2017-18 से संबंधित लंबित फाइलों को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए। इस अवसर पर सुनीता देवी, सरिता देवी, सुमित्रा देवी, नीतू अरोड़ा, दिनेश कुमार, रणधीर सिंह, तरुण कुमार, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र यादव, सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन


एचआईवी जांच सहित कई कार्य प्रभावित
हड़ताल के पहले दिन जिले के सभी आईसीटीसी केंद्र, एलएसी, एसटीटी केंद्र पूर्ण रूप से बंद रहे। इसकी वजह से मरीजों को एआरटी दवाइयां भी नहीं मिल पाईं। वहीं एचआईवी जांच नहीं होने के कारण ऑपरेशन आदि कार्य भी प्रभावित रहे। इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed