फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Passengers traveling on rural and long routes kept waiting for buses.

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण व लंबे रूट पर जाने वाले यात्री बसों का करते रहे इंतजार

Tue, 21 Nov 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 21 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Passengers traveling on rural and long routes kept waiting for buses.
नारनौल। नारनौल डिपो से 50 रोडवेज बस पलवल जाने की वजह से सोमवार को डिपो पर दिनभर यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज बसों की कमी के चलते निजी बसों की छतों पर यात्री सफर करने काे मजबूर हो रहे थे। सोमवार को स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थाओं में आने वाले छात्रों को निजी बसों का सहारा लेकर अपनी-अपनी संस्थाओं में पहुंचना पड़ा। इनमें सबसे ज्यादा नारनौल से नांगल चौधरी, नारनौल से कनीना, नारनौल से महेंद्रगढ़ सहित ग्रामीणों रूटों पर दिनभर न के बराबर बसों को आवागमन हुआ। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़। बता दे कि रविवार को नारनौल डिपो से 50 रोडवेज बस पलवल भेजी गई है, जो सोमवार को पलवल में होने वाली झलकारी बाई जयंती में शामिल होने के लिए गई थी, जो सोमवार देर तक नारनौल डिपो में पहुंच जाएगी। जिसके बाद मंगलवार को नियमित रूप से बस चलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


निजी बसों की छतों पर सफर करने को मजबूर छात्र

सोमवार को अनेक रूटों पर रोडवेज बस नहीं चलने की वजह से यात्रियों को बसों की छतों पर सफर करना पड़ा। नारनौल डिपो के बाहर बस आते ही सवारियों से सीट भर रही थी क्योंकि घंटों इंतजार करने के बाद भी बस नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed