{"_id":"68bb26c15760da3bab062f03","slug":"passengers-are-troubled-due-to-non-operation-of-buses-on-rural-routes-in-satnali-narnol-news-c-203-1-mgh1004-119868-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली में ग्रामीण रूट पर बसों का संचालन नहीं होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली में ग्रामीण रूट पर बसों का संचालन नहीं होने से यात्री परेशान
Fri, 05 Sep 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- सतनाली- लोहारू चौक पर बस के इंतजार में खड़े विद्यार्थी व यात्री--संवाद
सतनाली। सतनाली में ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों व विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एक सप्ताह से सतनाली से पथरवा, जवाहरनगर, ढ़ाणी समसावास, ढ़ाणी कुम्हारण तक बस नहीं मिलने से दो से तीन घंटे रोडवेज बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। छात्रा रितिका पारीक, संजू वर्मा, मंजू, मोनिका, पल्लवी, प्रीति, अंकुश, प्रमोद, हिमांशु ने बताया कि सतनाली-लुहारू चौक पर बसों का इंतजार करने के लिए खड़ा रहना पड़ता है। पिछले एक सप्ताह से ग्रामीण रूटों पर बसों की कमी के चलते परेशानी उठानी पड़ रही है। सतनाली से लुहारू को जाने के लिए पहले ही बसों की संख्या कम और फेरों की संख्या भी कम है।
इस प्रकार सतनाली से लगभग 3:30 के बाद 5:15 बजे ही है। शाम के समय तो विद्यार्थियों व यात्रियों की संख्या 65 से अधिक हो जाती है और जबकि जिम्मेदार इस रूट पर छोटी बस भेज कर और समस्या ज्यादा बढ़ा देते हैं। मिनी बसों में यात्री कम ही जा पाते है। ऐसे में यात्री निजी वाहनों का सहारा लेकर अपने गांव में पहुंच पाते है। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सतनाली बस स्टैंड पर बसों का अभाव है। इसके चलते ग्रामीण रूटों पर मिनी बसों का संचालन किया जा रहा है। जल्द ही बसों की संख्या बढ़ाकर ग्रामीण रूटों पर संचालन किया जाएगा। यात्रियों व विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
-- - अनूप, प्रभारी, बस स्टैंड, सतनाली