{"_id":"5844631a4f1c1bb54fa86643","slug":"parsad-ladai-cost-protest-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षदों की लड़ाई ने लिया जातीय रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षदों की लड़ाई ने लिया जातीय रंग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका के पार्षदों के बीच हुई लड़ाई ने अब जातीय रंग ले लिया है। जहां चेयरपर्सन के पति एवं पार्षद सुरेंद्र बंटी की ओर से अनाज मंडी के व्यापारी आरोपी पार्षद नरेंद्र खन्ना को पार्षद पद से बरखास्त करने की मांग कर चुके हैं। इसके अलावा सब्जी मंडी व्यापारी एवं नगरपालिका के सफाई कर्मचारी भी नरेंद्र खन्ना के विपक्ष खड़े हैं। वहीं नरेंद्र खन्ना की ओर से दलित समाज ने पार्षद सुरेंद्र बंटी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पुलिस से सुरेंद्र बंटी के खिलाफ मारपीट एवं जातिसूचक शब्दों के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। दलित समाज रविवार को भी डॉ. अंबेडकर चौक पर धरना देकर पार्षद नरेंद्र खन्ना पर लगाए गए 452 धारा हटाने की मांग की। साथ ही पार्षद सुरेंद्र बंटी के खिलाफ मांग की है।
ज्ञात हो कि दोनों ही पार्षदों की लड़ाई का नुकसान वार्डवासियों को हो रहा है। उनकी इस लड़ाई के कारण वार्ड में साफ-सफाई जैसे रुटीन के काम रुक गए हैं। वैसे भी पार्षदों की यह घटना बाजार में चर्चा का विषय बन चुकी है, हर रोज लोग इस संबंध में एक दूसरे से ताजा खबर जानने की जुगत में रहते हैं।
गौरतलब है कि 27 नवंबर को शहर के एक कुआं पूजन समारोह था जिसमें व्यापार मंडल के प्रधान एवं पार्षद सुरेंद्र बंटी एवं पार्षद नरेंद्र खन्ना दोनों अलग-अलग गए थे। वहां पर दोनों के बीच मार पिटाई हुई जिससे पार्षद सुरेंद्र बंटी के चोटें आई जिससे सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ ले जाया गया था वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर रोहतक रेफर कर दिया था। पुलिस ने पार्षद नरेंद्र खन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।