फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pankaj of Majra Khurd and Sunita of Bawaniya included in 40 progressive farmers of the state, increased the pride of the district

Mahendragarh-Narnaul News: माजरा खुर्द के पंकज व बवानियां की सुनिता प्रदेश के 40 प्रगतिशील किसानों में शामिल, जिले का बढ़ाया गौरव

Thu, 22 Dec 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Pankaj of Majra Khurd and Sunita of Bawaniya included in 40 progressive farmers of the state, increased the pride of the district
महेंद्रगढ़ क्षेत्र के दो किसानों ने प्रदेश के 40 प्रगतिशील किसानों में शामिल होकर जिले का गौरव बढ़ाया है। महेंद्रगढ़ के गांव माजरा खुर्द के पंकज व गांव बवानियां की महिला किसान सुनीता यादव को प्रदेश के 40 प्रगतिशील किसानों में शामिल किया गया है। दोनों किसानों को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती पर आयोजित होने वाले किसान दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। कृषि क्षेत्र और उससे संबंधित विभिन्न व्यवसायों व अन्य उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश के 40 प्रगतिशील किसानों का चयन किया गया है जिन्हें किसान दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पंकज ने मशरूम उत्पादन में बढ़ाया जिले का गौरव
गांव माजरा खुर्द निवासी पंकज ने मशरूम उत्पादन में जिले का गौरव बढ़ाया है। बता दें कि दो वर्ष पूर्व होमगार्ड की नौकरी छोड़कर मशरूम उत्पादन में जिले को विशेष पहचान दिलाई है। इस समय 35 लाख रुपये का प्रोजेक्ट भी तैयार है जो आगामी दो-तीन माह में एक वर्ष में 240 क्विंटल उत्पादन देना शुरू कर देगा। क्षेत्र के करीब 500 से अधिक युवाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण देने वाले पंकज ने बताया कि प्रदेश के 40 प्रगतिशील किसानों में स्थान मिलना क्षेत्र के किसानों के लिए भी बड़ उपलब्धि है। यह सब केवीके महेंद्रगढ़ से लिए गए प्रशिक्षण से संभव हो पाया है। हाल ही में उनके द्वारा 240 क्विंटल उत्पादन के लिए 35 लाख रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है जिससे वर्षभर में 240 क्विंटल उपात्दन किया जा सकेगा। यह उपलब्धि जिले के लिए भी गर्व की बात है।
विज्ञापन

बवानियां की सुनिता यादव ने केंचुआ खाद उत्पादन कर दिलाई पहचान
गांव बवानियां निवासी सुनिता यादव ने प्रगतिशील किसानों में शामिल किए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब केवीके के वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए प्रशिक्षण से संभव हो पाया है। बता दें कि सुनिता यादव ने अपने घर पर केंचुआ खाद की यूनिट लगाकर हर वर्ष तेजी से उत्पाद कर रही है। वर्तमान में सालाना 500 क्विंटल केंचुआ खाद का उत्पादन कर स्थानीय किसानों को उपलब्ध करा रही है। 10 परिवार के सदस्यों के लिए गोबर गैस का प्लांट भी सुनिता द्वारा लगाया गया है। वहीं साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण देने का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed