फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Panchayat held over land dispute, case registered against 15

Mahendragarh-Narnaul News: जमीन के विवाद में हुई पंचायत, 15 के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 22 Sep 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 22 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Panchayat held over land dispute, case registered against 15
फोटो संख्या:75- गांव खुडाना में आयोजित पंचायत को संबाे​धित  करते  गांव पाली सरपंच देशराज  फौजी-
महेंद्रगढ़। गांव खुडाना में जमीन के विवाद को लेकर सोमवार को पंचायत हुई। इसमें पहुंचे क्षेत्रीय विधायक कंवर सिंह ने स्थिति की जानकारी ली। वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ नामजद और 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खुडाना निवासी नरेश कुमार, सुबे सिंह और कविता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कुछ लोग जमीन को लेकर विवाद खड़ा कर रहे हैं। आरोप है कि रविवार को गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों ने घरों घेराबंदी की और झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान मारपीट हुई, जिसमें करीब चार से पांच लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी और ग्रामीणों का कहना है कि जमीन से जुड़े विवाद को लेकर क्षेत्र में आए दिन तनाव की स्थिति बनी रहती है, जिससे शांति-व्यवस्था भंग होने का खतरा बना रहता है। गांव में हुई पंचायत में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कड़ी कार्रवाई की मांग की। गांव में कुछ जमीन पर विवाद चल रहा है जिसके कारण आए दिन कहासुनी व विवाद की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत के आधार पर करीब पंद्रह लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-संदीप कुमार प्रभारी निरीक्षक, सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed