फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Panchayat for water

नहरी पानी नहीं मिला तो आमरण अनशन की चेतावनी

Tue, 28 Oct 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल Updated Tue, 28 Oct 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन

खेतों में सिंचाई के लिए नहरी पानी न मिलने से भुंगारका के ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि अगर उन्हें पानी नहीं मिला तो वे उपायुक्त कार्यालय पर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल भी वे आमरण अनशन पर बैठे थे तब जाकर पानी मिला था।

विज्ञापन

    इस संबंध में सरपंच राजेंद्र प्रसाद, अमर सिंह ब्रहमचारी, निरंजनलाल, सुभाषचंद, विनोद कुमार, अजय यिंह ने बताया कि बोरवेलों में भूजल खत्म हो गया। अब फसल की सिंचाई नहरी सप्लाई पर निर्भर है। बारिश नहीं होने के कारण किसानों को खेतों की पलाव (सिंचाई) करके बीजाई करनी पड़ेगी लेकिन नहर में पानी उपलब्ध नहीं हो रहा। 30 अक्टूबर के बाद सरसों की बीजाई में देर हो जाएगी। समस्या से विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा दिया। किंतु उन्होंने संतोषजनक जबाव नहीं दिया। इससे गुस्साएं भुंगारका के ग्रामीणों ने सरपंच राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में पंचायत आयोजित की और फैसला लिया गया कि दो दिन में अगर पानी नहीं मिला तो वे उपायुक्त कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। गुस्साए लोगों ने प्रशासन और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि नांगल चौधरी ब्लॉक डॉर्कजोन में शामिल है। इसमें नए बोरवेल एवं बिजली कनेक्शनों पर प्रतिबंद लगा हुआ है। अन्य विकल्प नहीं होने के कारण ग्रामीण सरसों, चने की बिजाई को महत्व देते हैं। यह फसल कम सिंचाई में पकने के अलावा मार्केटिंग में सुविधा रहती है। सूखे पड़े खेतों की सिंचाई नहीं होने के कारण बिजाई में देरी हो रही है। पछेती फसल को सर्दी के नुकसान की अधिक संभावना रहती है। आक्रोशित ग्रामीणों ने दो दिन में नहरी सप्लाई उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई है। निर्धारित अवधि में समाधान नहीं करवाया गया तो जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने आमरण अनशन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल भी बैठना पड़ा अनशन पर
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल भी विभाग द्वारा नहरी पानी सप्लाई उपलब्ध नहीं करवाई गई। निर्धारित चेतावनी के बाद ग्रामीणों को जिला सचिवालय पर आमरण अनशन पर बैठना पड़ा। तत्कालीन जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी ने 24 घंटे नहरी पानी उपलब्ध करवाने का आश्वासन देकर अनशन तुड़वाया। उनके वायदे के मुताबिक किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी मिला। लेकिन अबकी बार दुबारा सप्लाई नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी जानबूझकर समस्या को नजरंदाज कर रहे हैं।


चार नंबर पंप हाउस तक पहुंच गया पानी
विभाग के जेई अरुण कुमार ने बताया कि नवलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी (भुंगारका) में पानी सप्लाई छोड़ दी गई। अवैध चोरी होने के कारण अभी पानी चार नंबर पंप हाउस तक पहुंचा है। सप्लाई अगले पांच दिनों तक जारी रहेगी। इस दौरान अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की कोशिश रहेगी। उन्होंने बताया कि अवैध चोरी से उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया, किंतु आवश्यक कार्रवाई नहीं होने के कारण किसानों को समस्या हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed