{"_id":"e722f5ae0cf5752f7ebe8d3075e0e406","slug":"panchayat-election-votting-and-dicision-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sat, 23 Jan 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगल चौधरी और निजामपुर खंड से चुनाव मैदान में कूदे 326 सरपंच और 451 पंच के भाग्य का फैसला रविवार शाम तक हो जाएगा। चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शनिवार को निजामपुर और नांगल चौधरी खंड के लिए 236 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई।
विज्ञापन
नांगल चौधरी खंड में कुल 196 सरपंच पद और 248 पंच पद, निजामपुर खंड में 130 सरपंच पद और 203 पंच पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला रविवार को होगा। इसके अलावा 31 पंचायत समिति सदस्य के लिए 135 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम और मतपेटी में बंद होगा। इसका फैसला 28 जनवरी को होना है। निजामपुर खंड में 29 और नांगल चौधरी खंड से 44 पंचायतों के लिए सरपंचों का चुनाव ईवीएम से होगा। वहीं निजामपुर खंड में 104 बूथों पर 43883 मतदाता और नांगल चौधरी खंड में 132 बूथों पर 63667 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
बूथ पर 1494 जवान, 33 पेट्रोलिंग पार्टी देगी सुरक्षा
दोनों खंडों के 236 मतदाता केंद्रों पर शांति पूर्वक मतदान करवाने के लिए 5 डीएसपी के अलावा 952 पुलिस कर्मचारी और 542 होमगार्ड तैनात रहेंगे। 33 पेट्रोलिंग पार्टी भी तैयार की गई है। इस दल में सभी पुलिस कर्मी हथियारों से लैस होंगे। एक पेट्रोलिंग पार्टी के पास केवल 2 या 3 गांव ही होंगे। साथ ही 11 पुलिस नाका भी लगाए गए हैं। इसमें अधिकांश नाका राजस्थान सीमाओं पर हैं। व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी ऑफिस में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
कहां कितने पंच और सरपंच
खंड पंच सरपंच
निजामपुर 203 196
नांगल चौधरी 248 130
कुल 451 326
कितने बूथ
खंड कुल बूथ
निजामपुर 104
नांगल चौधरी 132
कुल 236
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ
खंड संवेदनशील अतिसंवेदनशील
निजामपुर 5 5
नांगल चौधरी 4 5
कुल 9 10
पंचायत समिति वार्ड
खंड कुल वार्ड
निजामपुर 13
नांगल चौधरी 18
कुल 31
किस खंड में जिला परिषद
खंड वार्ड नंबर
निजामपुर 18, 19
नांगल चौधरी 16, 17, 18